अनंत-राधिका की हल्दी में बुआ ने लूटी महफिल, खूबसूरती में भाभी नीता को किया फेल,कौन हैं मुकेश अंबानी की बहन?
Deepti Salgaocar Ambani Profile: मशहूर उद्योगपति और एशिया के सबसे रईस इंसानों में से एक मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की वजह से जबरदस्त चर्चाओं में है।
सोशल मीडिया से लेकर हर न्यूज मीडिया में इस शादी की चर्चा हो रही है, केवल देसी ही नहीं बल्कि विदेशी मेहमान भी इस हाईप्रोफाइल शादी के मेहमान बने हैं।

आपको बता दें कि 12 जुलाई को अनंत और राधिका सात फेरे लेंगे, शादी की रस्में दोनों परिवारवालों के बीच जोर-शोर से चल रही है, दो दिन पहले ही अनंत और राधिका की हेल्दी सेरमनी हुई है।
अनंत-राधिका की हल्दी में बुआ ने लूटी महफिल
इस ग्रैंड फंक्शन में बॉलीवुड जगत से लेकर देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की लेकिन एक महिला ने पूरी महफिल लूट ली।
महिला का नाम है दीप्ति सलगांवकर
सोशल मीडिया पर जैसे ही उस महिला की तस्वीर वायरल हुई तो लोग सवाल पूछने लगे कि अरे ये कौन है भाई? दरअसल जिस महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी है, उस महिला का नाम है दीप्ति सलगांवकर, जो कि मशहूर उद्योगपति धीरूभाई अंबानी की, सबसे छोटी बेटी और मुकेश-अनिल अंबानी की चहेती बहन हैं।

धीरूभाई अंबानी की सबसे छोटी बेटी हैं दीप्ति
आपको बता दें धीरूभाई अंबानी के चार बच्चे ( दो बेटे, दो बेटियां) हैं। मुकेश-अनिल की दीप्ति के अलावा एक और बहन हैं और उनका नाम है नीना कोठारी। अपने भाईयों की तरह ये दोनों बहनें जरा मीडिया से दूर ही रहती हैं लेकिन रईस परिवारों की बहुएं हैं।
लोकप्रिय बिजनेसमैन दत्तराज सलगांवकर की पत्नी
मालूम हो कि दीप्ति सलगांवकर की शादी गोवा के लोकप्रिय बिजनेसमैन दत्तराज सलगांवकर से साल 1983 में हुई थी, दोनों का ये प्रेम विवाह था। इस शादी से दोनों को दो बच्चे हैं, जिनका नाम इशिता और विक्रम है।
वासुदेव सलगांवकर और धीरूभाई अंबनी दोनों दोस्त थे
गौरतलब है कि धीरूभाई अंबनी और दीप्ति सलगांवकर के ससुर वासुदेव सलगांवकर काफी पक्के मित्र थे, दोनों का घर पर आना-जाना था और इसी वजह से दीप्ति और दत्तराज करीब आए और फिर दोनों ने विवाह करने का फैसला किया।
कुल संपत्ति करीब 1 बिलियन डॉलर के करीब
रईसी में दत्तराज भी कम नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में उनकी कुल संपत्ति करीब 1 बिलियन डॉलर थी और कहा जाता है कि गोवा में उनके पास जो घर है उसमें जाने के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है।
दत्तराज VM Salgaocar group के एमडी है
आपको बता दें कि दत्तराज VM Salgaocar group के एमडी है, ये कंपनी आयरन, कोयला और विंड एनर्जी के क्षेत्र में काम करती है और इसके अला्वा उनकी एक फुटबॉल टीम भी है। इस परिवार ने गोवा की संस्कृति को बचाने में काफी काम किया है और इसी वजह से इसने एक सुनापरंत (Sunaparanta) संस्था की स्थापना की थी।
एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर दीप्ति सालगांवकर
इस संस्था की एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर दीप्ति सालगांवकर भी हैं। फिलहाल हल्दी की रस्म में दीप्ति सालगांवकर का अंदाज काफी पारंपरिक था, वो फंक्शन में काफी खुश दिख रही थीं और इसी खिलती मुस्कान की वजह से वो पूरे समारोह में छा गईं और लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गईं। उनकी सादगी अपनी दोनों भाभी नीता और टीना पर भारी पड़ गई और वो ही पार्टी की मुख्य आकर्षण बन गईं।












Click it and Unblock the Notifications