केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े बोले- राहुल गांधी एक हाइब्रिड स्पेसीमैन, वो मुसलमान पिता और ईसाई मां के ब्राह्मण बेटे
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा है कि राहुल गांधी के धर्म का कोई पता नहीं है, वो हाइब्रिड की पैदाइश हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, राहुल गांधी धर्म को लेकर झूठ बोलते हैं। उनसे पूछा जाए कि मुस्लिम पिता और ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण हो सकता है। आपको ऐसी हाइब्रिड प्रजाति दुनिया की किसी लेबॉरेट्ररी में नहीं मिलेगी। ये भारत के एक परिवार में संभव है कि बाप का धर्म कुछ और बेटे का कुछ और। हेगड़े के हाल ही में हिन्दू लड़की को छूने वाले के हाथ काट देने के बयान को राहुल ने देश के लिए शर्मिंदगी बताया था। जिसके बाद हेगड़े ने ये बयान दिया है।

कही थी हिन्दू लड़की को छूने वाले का हाथ काट देने की बात
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े अपने एक और बयान को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने रविवार को कर्नाटक के कोडागु जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमारे समाज की प्राथमिकता के बारे में सोचना चाहिए। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। अगर कोई एक हाथ हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए। उनके इस बयान की एक बड़ा वर्ग आलोचना कर रहा है।

राहुल ने की हेगड़े को हटाने की मांग
अनंत कुमार हेगड़े के हिंदू लड़कियों को छूने वाले के हाथ काट देने के बयान की राहुल गांधी ने भी कड़ी निंदा की है। गांधी ने अनंत हेगड़े के इस बयान को पूरे पुरुष समुदाय के लिए शर्मिंदगी की बात बताते हुए कहा है कि अनंत हेगड़े केंद्रीय मंत्री बनने लायक नहीं हैं और उन्हें पद से हटा देना चाहिए।

ताजमहल मुसलमान ने नहीं बनाया, संविधान बदल देंगे
अनंत कुमार हेगड़े लगातार इस तरह की बातें करते रहते हैं जो उनकी आलोचना की वजह बनती हैं और विवाद होता है। हेगड़े ने बीते हफ्ते ही कहा था कि ताजमहल मुस्लिमों ने नहीं बनाया था। इतिहास में इसके तथ्य भी हैं। ये एक एक शिव मंदिर है, जिसे राजा परमतीर्थ ने बनवाया था और इसका नाम तेजोमहालय था। तेजोमहालय का नाम बदलकर ताजमहल कर दिया गया। बीते साल हेगड़े तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संविधान को बदल देगी।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications