Anant Ambani gained weight again: अनंत अंबानी का फिर से बढ़ा वजन!, सगाई की तस्वीरें देख लोग कर रहे हैं सवाल

साल 2016 में अनंत अंबानी ने 108 किलो वजन घटाकर लोगों को चौंका दिया था। अनंत ने ये कमाल मात्र 18 महीने के अंदर किया था।

 Anant Ambani weight

Mukesh Ambani's son Anant gained weight again: दुनिया के टॉप अमीरों मे से एक और भारत को मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की खबरों से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा है। गुरुवार को अनंत ने अपनी साथी राधिका मर्चेंट के हाथों में अपने प्यार की रिंग पहनाई। पूरे पारंपरिक अंदाज में अंबानी के घर पर रिंग सेरोमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड, खेल जगत औऱ बिजनेस जगत की चर्चित हस्तियों ने शिरकत की। गौरतलब है कि कि राधिका मर्चेंट बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं और अनंत की बचपन की दोस्त हैं। वो बचपन से अंबानी परिवार में आती जाती रही हैं।

अनंत अंबानी का बढ़ा वजन

अनंत अंबानी का बढ़ा वजन

इस खास मौके पर पूरा अंबानी परिवार ट्रेडिशनल रूप में नजर आया है। सगाई की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं तो वहीं एक और बात से इस वक्त अनंत अंबानी सोशल मीडिया पर चर्चित हो गए हैं और वो है उनका बढ़ा वजन।

सोशल मीडिया पर अनंत के वजन की चर्चा

सोशल मीडिया पर अनंत के वजन की चर्चा

दरअसल सगाई की जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें अनंत अच्छे और खुश तो दिख रहे हैं लेकिन काफी मोटे नजर आ रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा होने लग गई कि क्या एक बार फिर से अनंत अंबानी का वजन बढ़ गया है? अगर ऐसा हुआ तो क्यों हुआ है? इस तरह के सवाल लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं।

अनंत अंबानी ने घटाया था 108 किलो वजन

अनंत अंबानी ने घटाया था 108 किलो वजन

मालूम हो कि ये सवाल इसलिए हो रहा है क्योंकि साल 2016 में अनंत अंबानी ने 108 किलो वजन घटाकर लोगों को चौंका दिया था। अनंत ने ये कमाल मात्र 18 महीने के अंदर किया था। अनंत के वेट लॉस होने की खबर हर चैनल की सुर्खियां बन गई थीं। लोगों अनंत के वजन कम होने की वजह जानने को काफी बेकरार थे। तब कहा गया था कि अनंत ने लगातार वर्कआउट और सख्त डाइट को फॉलो करके अपना वजन कम किया था।

हाइपोथायरॉयडिज्‍म बीमारी से ग्रसित थे अनंत

योगा, फंक्‍शनल वेट ट्रेनिंग के जरिए अनंत ने अपने आप को शेप में किया था। कहा गया था कि अनंत अस्थमा की वजह से कुछ दवा का सेवन करते थे, जिसके साइड इफेक्ट के जरिए उन्हें हाइपोथायरॉयडिज्‍म नामक बीमारी हो गई थी, जिसके कारण उनका वजन काफी बढ़ गया था।

मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है

मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है

दरअसल एक्सपर्ट्स हमेशा कहते हैं कि अगर आप एक्सराइज और डाइट पर कंट्रोल रखकर अपना वेट कम करते हैं और एक बार वजन कम होने के बाद आप एक्सरसाइज छोड़ दें और वापस से फिर से कैलोरी वाली चीजें खाने लग जाएं तो निश्चित रूप से आपका वजन बढ़ जाएगा। यही नहीं एक्सरसाइज छोड़ देने पर मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिसकी वजह से वजन कम होने के बाद भी बढ़ जाता है।

एल्कोहल और स्मोकिंग भी वेट बढ़ाते हैं

तो वहीं डायबिटीज, हाई बीपी, पीसीओडी, पीसीओएस, अनियमित माहवारी, अस्थमा जैसी बीमारियां इंसान का वजन बढ़ाने में मदद करती हैं तो वही एल्कोहल और स्मोकिंग भी वेट बढ़ाते हैं, अगर आपने वजन कम करने के चक्कर में इसे छोड़ दिया है लेकिन वजन कम होने के बाद वापस इनका सेवन शुरू किया तो निश्चित रूप से आपका वेट बढ़ जाएगा। अब इनमें से कौन सा कारण अनंत के वजन बढ़ने की वजह से ये तो वो ही जाने लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि उनके हेल्थ को लेकर लोग परेशान जरूर हो गए हैं।

Recommended Video

    Mukesh Ambani के घर में जश्न, छोटे बेटे Anant Ambani की Radhika Merchant से सगाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+