Anant Ambani Padyatra: हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए पैदल क्यों चल रहे हैं अनंत अंबानी? जानिए पूरा मामला
Anant Ambani Padyatra: रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अक्सर अपने आध्यात्मिक अवतार के देखे जाते हैं। इसी क्रम में, अनंत अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पदयात्रा करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में लोग भी दौड़ रहे हैं और हनुमान चालीसा के पाठ में उनका साथ दे रहे हैं।

जोर-जोर से हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं अनंत
दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि,अनंत अंबानी पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कड़ी सुरक्षा का पहरा है। अनंत अंबानी पैदल चलते हुए जोर-जोर से हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।
वहीं उनके साथ चल रहे लोग उनके हनुमान चालीसा के पाठ में उनका साथ दे रहे हैं। अनंत अंबानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें Anant Ambani Radhika Marchant: जी हां, यह शादी महंगी नहीं, 5000 करोड़ खर्च फिर भी है किफायती विवाह
अनंत अंबानी का धार्मिक अवतार
आपको बता दें कि अब प्रयागराज के बाद, अनंत अंबानी एक और धार्मिक स्थल की यात्रा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी जामनगर से लेकर द्वारकाधीश तक की पैदल यात्रा कर रहे हैं।
वे 141 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर द्वारकाधीश पहुंचेंगे जहां पर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में शीश नवाएंगे। इससे पहले, अनंत अपने परिवार के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें Dhirubhai Ambani Birthday: कभी सैलरी में मिलते थे 300 रुपए, फिर एक Idea से खड़ा किया विशाल साम्राज्य
भगवान द्वारकाधीश हम सब पर कृपा करें- अनंत
वहीं उन्होंने अपने इस यात्रा को लेकर कहा कि, 'यह पदयात्रा हमारे घर जामनगर से द्वारका तक की है। यह पिछले 5 दिनों से चल रही है और हम अगले 2-4 दिनों में द्वारका पहुंच जाएंगे। मेरी पदयात्रा जारी है। भगवान द्वारकाधीश हम सब पर कृपा करें।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि भगवान द्वारकाधीश में आस्था रखें और कोई भी काम करने से पहले उनका स्मरण करें। वह कार्य निश्चित रूप से बिना किसी बाधा के पूर्ण होगा और जब भगवान हमारे साथ हों, तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications