'आनंदीबेन पटेल का इस्तीफा भाजपा संसदीय बोर्ड ने स्वीकार किया'
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का इस्तीफा भाजपा संसदीय बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने दी। उन्होंने बताया कि आनंदीबेन पटेल राजभवन जाकर राज्यपाल को आज अपना इस्तीफा सौंप देंगी।

गुजरात में अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए नितिन गडकरी और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वो लोग गुजरात जाकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।
अमित शाह को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर वैंकेया नायडू ने कहा कि कोई सवाल ही नहीं उठता ही वो गुजरात के मुख्यमंत्री बनें। पार्टी चाहती है कि वो राष्ट्रीय राजनीति में हमारा नेतृत्व करते रहें।
Anandiben Patel's resignation has been accepted by BJP Parliamentary board: Venkaiah Naidu pic.twitter.com/T8hnH9muem
— ANI (@ANI_news) August 3, 2016












Click it and Unblock the Notifications