75वें स्वतंत्रता दिवस पर आनंद महिंद्रा ने कोरोना महामारी को लेकर कही ऐसी बात, जो आपको भी जाननी चाहिए
75वें स्वतंत्रता दिवस पर आनंद महिंद्रा ने कोरोना महामारी को लेकर कही ऐसी बात, जो आपको भी जाननी चाहिए
नई दिल्ली, 15 अगस्त: उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर आनंद महिंद्रा ने बहुत ही इमोशनल और एक मजबूत संदेश शेयर किया है। स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किए अपने मैसेज में आनंद महिंद्रा ने कोरोना वायरस महामारी की चुनौतियों और उससे हम क्या सीख सकते हैं, उसके बारे में लिखा है। आनंद महिंद्रा कोरोनो वायरस महामारी के संदर्भ में अपने नोट में समझाने की कोशिश की है कि किसी को भी इस वैश्विक संकट से कैसे सीखना चाहिए।

आनंद महिंद्रा ने लिखा है, "आजादी का मतलब किसी पर निर्भर रहना नहीं है। किसी पर या किसी चीज पर निर्भर रहना नहीं है। लेकिन इस महामारी ने हमें और आप सबको सिखाया कि सच्ची स्वतंत्रता सभी को सफलता एक टीम के रूप में एक साथ काम करने से मिलती है।'' आनंद महिंद्रा ने यह भी लिखा है कि आप इस 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अन्योन्याश्रय दिवस भी मना सकते हैं। जय हो!"
“Independence” means "not dependent" on anyone; not depending on anyone or anything. But the pandemic’s taught us that true freedom comes from working together as a team for everyone’s upliftment. On our 75th Independence Day we can also observe Interdependence Day. Jai Ho! 🙏🏽 pic.twitter.com/ARTpmz2thb
— anand mahindra (@anandmahindra) August 15, 2021
आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट के साथ डॉक्टरों के ग्रुप की तस्वीरें भी शेयर की है। आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया है। ट्वीट पर 5 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं और सैकड़ों लोगों ने कमेंट भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications