Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद आया आनंद महिंद्रा ने किया ये ट्वीट, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। भारत के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद देश-दुनिया से वाहवाही मिली रही है। इसी कड़ी में बिजनेसमैन आनंद महिंदा ने भी इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के वैज्ञानिकों को बधाई दी जिन्होंने इस मिशन को संभव बनाया है। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा है कि एक बार फिर से सामान्य रूप से सांस ले सकते हैं।

 Anand Mahindra tweet after Lifts Off Chandrayaan 2, says breathing normally again

अपने ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा कि इसरो के लोग एक दूसरे को गले लगाने का इंतजार कर रहे थे। हमारे क्रायोजेनिक तकनीक का सफल प्रयोग सफलता है। यह हमें कई और चंद्रमा मिशन को तैयार करने में सक्षम करेगा। मैं अपने वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं। वे हमारे नए सेलिब्रिटीज के हकदार हैं। बता दें कि इसरो ने सोमवार दोपहर 2.43 मिनट पर चंद्रयान-2 को सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है।

बता दें कि चंद्रयान 2 में कुल तीन चरण हैं। पहला आर्बिटर है जो कि चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाएगा। दूसरा हिस्सा लैंडर हैं जिसे विक्रम नाम दिया गया है वो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसी लैंडर में एक रोवर निकलेगा जो चंद्रमा पर जानकारियां एकत्रिक करेगा और इसरो को भेजेगा। बता दें कि भारत का यह चंद्रयान 2 मिशन इसलिए खास है क्योंकि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश करेगा। क्योंकि अभी तक यहां तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है। चंद्रयान 2 सात सिंतबर को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। भारत, अमेरिका, चीन और रूस के बाद चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश होगा।

चंद्रयान-2 पहले 15 जुलाई को लॉन्‍च होना था लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से इसकी लॉन्चिंग को 56 मिनट 24 सेकेंड पहले टालना पड़ गया था। 18 जुलाई को इसरो ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की कि सोमवार 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को फिर से लान्‍च किया जाएगा। इस मिशन पर जो रॉकेट लॉन्‍च होगा, वह भी अपने आप में काफी खास है। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की काउंटडाउन रविवार को शाम 6:30 मिनट पर शुरू हो गई थी।

यह भी पढ़ें- VIDEO: चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को पीएम मोदी ने देखा LIVE, बताया- देश के लिए ऐतिहासिक क्षण

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+