VIDEO: चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को पीएम मोदी ने देखा LIVE, बताया- देश के लिए ऐतिहासिक क्षण

नई दिल्ली। इसरो ने सोमवार दोपहर 2.43 मिनट पर चंद्रयान-2 को सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा प्रसारण देखा। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक टक चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर नजर लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। सफल लॉन्चिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताली बजाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Narendra Modi watched live telecast of Chandrayaan 2 launched by ISRO

बता दें कि चंद्रयान 2 में कुल तीन चरण हैं। पहला आर्बिटर है जो कि चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाएगा। दूसरा हिस्सा लैंडर हैं जिसे विक्रम नाम दिया गया है वो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसी लैंडर में एक रोवर निकलेगा जो चंद्रमा पर जानकारियां एकत्रिक करेगा और इसरो को भेजेगा। बता दें कि भारत का यह चंद्रयान 2 मिशन इसलिए खास है क्योंकि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश करेगा। क्योंकि अभी तक यहां किसी भी देश का कोई यान नहीं उतर पाया है। चंद्रयान 2 सात सिंतबर को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। भारत, अमेरिका, चीन और रूस के बाद चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश होगा।

चंद्रयान-2 पहले 15 जुलाई को लॉन्‍च होना था लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से इसकी लॉन्चिंग को 56 मिनट 24 सेकेंड पहले टालना पड़ गया था। 18 जुलाई को इसरो ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की कि सोमवार 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को फिर से लान्‍च किया जाएगा। इस मिशन पर जो रॉकेट लॉन्‍च होगा, वह भी अपने आप में काफी खास है। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की काउंटडाउन रविवार को शाम 6:30 मिनट पर शुरू हो गई थी।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-2 के सफल लॉन्च पर बोले पीएम मोदी- ये गर्व का समय, जानिए किसने क्या कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+