खतरनाक रास्ते का वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने खास अंदाज में दिया 'Monday Motivation'

नई दिल्ली, 11 अप्रैल। उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अक्सर अजब-गजब वीडियो शेयर करते रहते हैं। सोमवार को भी आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है। जिसमे देखा जा सकता है कि पहाड़ी इलाके में एक ट्रॉली चल रही है, जिसमे कई लोग बैठे हुए हैं। यह ट्रॉली बहुत ही दुर्गम रास्तों के जरिए आगे जा रही है, जिसके बगल में गहरी खाई दिखाई दे रही है। वीडियो को देखकर डर लगता है कि कहीं यह ट्रॉली नीचे तो नहीं गिर जाएगी। इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लोगों को सोमवार की सुबह ऊर्जा और सकारत्मकता से करने की प्रेरणा दी है।

वीडियो के जरिए दी प्रेरणा

वीडियो के जरिए दी प्रेरणा

जिस तरह से यह ट्रॉली दुर्गम पहाड़ी इलाकों से होकर गुजर रही है, उसे देखकर हर कोई डर जाएगा, लेकिन ट्रॉली पर बैठे लोगों पर इसका कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कहां का है। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, कभी-कभी सोमवार की सुबह कुछ इस तरह से बेशकीमती महसूस हो सकती है, लेकिन आप खाई में गिरे बिना पूरा हफ्ता गुजारते हैं, वहां बने रहते हैं।

यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया

यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर यूजर्स काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ऐसे रास्तों को पार करने के लिए आपको हमेशा एक अच्छे ड्राइवर, किस्मत और शुभकामनाओं का होना जरूरी है। एक यूजर ने एक अन्य वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,यह वीडियो लद्दाख का है, यह देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है कि महिंद्रा की थार पहाड़ों की गोद में दौड़ रही है।

इससे पहले 5 पीढ़ियों का वीडियो किया था शेयर

आनंद महिंद्रा के इस वीडियो को अभी तक तकरीबन एक लाख लोग देख चुके हैं जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इससे पहले आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो को शेयर किया था जिसमे परिवार की पांच पीढ़ियों को एक साथ देखा जा सकता है। हालांकि यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि दूसरे देश का है, लेकिन वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने भारत में इस तरह का परिवार देखना जबरदस्त होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+