आनंद महिन्द्रा ने मुंबई बाढ़ का वीडियो शेयर कर लिखी ये बात, यूजर बोले ये समय मजाक करने का नहीं
आनंद महिन्द्रा ने मुंबई बाढ़ का वीडियो शेयर कर लिखी ये बात, यूजर बोले ये समय मजाक करने का नहीं है
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के संकट के बीच तूफानी हवा और लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रोचक प्रश्न और बातें लिखने वाले महिन्द्रा इंडस्ट्री के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने मुंबई बारिश का एक और विडियो शेयर किया और पोस्ट लिखा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आनंद महिन्द्रा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि गुजरातियों का जो सेंस ऑफ ह्यूमर होता है वो अग्रेंजो की चलाकी के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपको गुजराती नहीं भी आती है फिर आपके चेहरे पर एक व्यापक मुस्कान आने वाली है ...। इस वीडियो में लोगों की गाडि़या पानी में बहती हुई नजर आ रही है। आनंद महिन्द्रा का ये वीडियो लिख कर मजाक करना लोगों को पसंद नहीं आया और यूजर्स ने उनकी क्लास लगाई। यूजर्स ने सलाह दी कि मुंबई के ऐसे मुश्किल समय में उन्हें ऐसे मजाक नहीं बनाना चाहिए।
बता दें इससे पहले आनंद महिंद्रा ने मुंबई में बारिश और तूफानी हवाओं में एक ताड़ के पेड़ का एक वीडियो शेयर किया है जो तेज हवा में चारों ओर तेजी से झूम रहा है। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने कैप्शन के साथ ये वीडियो ट्वीट किया, उन्होंने लिखा उन सभी वीडियो में जो मुंबई में बारिश के बारे में कल राउंड करते थे, यह सबसे नाटकीय था। उन्होंने प्रश्न किया कि हमें यह पता लगाना होगा कि क्या यह ताड़ के पेड़ का तांडव खुशी का नृत्य था - तूफान के नाटक का आनंद लेना - या प्रकृति के क्रोध का नृत्य है।












Click it and Unblock the Notifications