आनंद महिंद्रा ने शेयर की भारत में जुगाड़ की ऐसी तस्वीर कि हंसी के साथ दे दी सीख
नई

लोगों की क्रिएटिविटी देख कर अच्छा लगा
आनंद महिंद्रा ने इस फोटो के साथ लिखा है- मैंने अपने ऑफिस में प्लास्टिक की बोतल बैन करने को लेकर ट्वीट किया था। मुझे लगता है कि ये चीज आपके आस पास के कई प्लास्टिक प्रोडक्ट पर भी लागु होती है। लेकिन चीजें रिसाइकिल करने की लोगों की क्रिएटिविटी देखकर अच्छा लगा। महिंद्रा का ये ट्वीट करना था कि इसपर आम लोगों के सैकड़ों रिप्लाई आ गए।
लोगों ने शेयर की जुगाड़ से इरिगेशन की फोटो
महिंद्रा के ट्वीट के नीचे लोगों के जबरदस्त कमेंट किए और प्लास्टिक के कई तरह जुगाड़ की फोटो शेयर की। एक यूजर ने प्लास्टिक की बोतल से खेतों को सींचे जाने की तस्वीर साझा की और साथ ही बोतलों में पौधे लगाने की तस्वीर भी साझा की। इन तस्वीरों के साथ यूजर ने लिखा कि- ये क्रिएटिविटी प्रयोग करने में मजेदार है।
आनंद महिंद्रा का ट्वीट देख हो जाएंगे लोटपोट
दरअसल आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट से भारतीयों के फनी जुगाड़ वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं। 27 जून को आनंद महिंद्रा ने टिकटॉक का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, मेरा व्हाट्सएप वंडर बॉक्स लीक से ऐसे हटकर उदाहरणों से भरा पड़ा है जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा की समस्याओं को दूर करने में होता है। इस आदमी ने सिर्फ 2 रुपये खर्च करके 1500 रुपए के हाइड्रोलिक डोर क्लोडर की जुगाड़ ढूंढ ली। हम इस रचनात्मकता को आगे कैसे ले जाएं जिससे कि ये जुगाड़ से झकास बन सके।
आनंद महिंद्रा को स्कूली बच्ची ने दिया था ये आइडिया
हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक 11 साल बच्ची के पत्र को ट्विटर पर शेयर कर लिखा कि-'थकान भरे दिन के अंत में अगर आप इस तरह का कोई मेल देखें तो पूरी थकान खत्म हो जाती है। मुझे पता है कि मैं ऐसे ही लोगों के लिए काम करता हूं, जो एक बेहतर और शांति की दुनिया में रहना चाहते हैं।' दरअसल बच्ची ने ट्रैफिक के बीच बेवजह गाड़ियों का हार्न बजाने वालों को रोकने के लिए महिंद्र को एक ऐसा आइडिया दे डाला था कि वे इससे काफी प्रभावित हो गए थे।
यह












Click it and Unblock the Notifications