आनंद महिंद्रा ने जंजीर से बंधी स्कोर्पियो को खुद से जोड़ा, बोले- इस वीकएंड तोडूंगा चेन
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया जंजीर से बंधी स्कोर्पियो का फोटो, बोले- इस वीकएंड तोडूंगा चेन
नई दिल्ली। कारोबारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कई तरह की तस्वीरें और वीडियो वो शेयर करते रहते हैं जो अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक स्कोर्पियो कार का फोटो शेयर किया है, जिसमें कार को जंजीर डालकर पेड़ से बांधा गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लॉकडाउन में अपनी मानसिक दशा की बात की है।

जंजीर से बंधी स्कोर्पियों की तस्वीक पर क्या बोले महिंद्रा
स्कोर्पियो कार बनाने वाली कंपनी महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने जंजीर डालकर पेड से बांधी गई कार की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- आजकल कारों में काफी उच्च तकनीक लॉकिंग सिस्टम आ रहा है लेकिन ये तस्वीर गाड़ी के लिए उसकी मालिक की फिक्र और प्यार दिखाता है। मेरे लिए, ये तस्वीर ये बताती है कि मैं लॉकडाउन में कैसा महसूस करता हूं। हालांकि इस सप्ताह के अंत में मैं इस चेन को तोड़ने जा रहा हूं.. अपने मास्क के साथ।

घर की छत पर स्कोर्पियो देख भी किया था ट्वीट
आनंद महिंद्रा ने हाल ही मेंबिहार के एक शख्स के घर की तस्वीर शेयर की थी। जिसने घर की छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी दिखने वाली पानी की टंकी बनवाई है। भागलपुर इस शख्स ने अपनी पहली कार महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी दिखने वाली पानी की टंकी बनवाई है, इसके लिए दो लााख से ज्यादा रुपए खर्च किए गए हैं। महिंद्रा ने इसके लिए लिखा, स्कॉर्पियो घर की छत पर चमक रही है। अपनी पहली गाड़ी के लिए आपके इस प्यार को हम सलाम करते हैं। घर और कार के मालिक के लिए मेरी ओर से बहुत प्यार और सम्मान।

अमेरिकी चुनाव पर किया ये ट्वीट
आनंद महिंद्रा ने बुधवार को ट्विटर पर ज्योतिषी की भविष्यवाणी को साझा किया। ज्योतिषी ने डोनाल्ड ट्रम्प फिर राष्ट्रपति बनने की बात कही। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह ज्योतिषी पिछले सप्ताह भविष्यवाणी कर चुके हैं। अगर राष्ट्रपति ट्रम्प का पद बरकरार रहता है, तो यह ज्योतिषी काफी लोकप्रिय हो जाएंगे। हालांकि ट्रंप चुनाव हार गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications