आनंद महिंद्रा ने 'हैप्पीनेस फैक्ट्री' के Video से किया मेरी क्रिसमस विश, देखकर कह उठेंगे वाह
नई दिल्ली, 25 दिसम्बर। मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ट्विटर पर भी खूब सक्रिय रहते हैं और उनके ट्वीट कई बार सुर्खियां बनते हैं। आनंद महिंद्रा ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देने के लिए एक वीडियो ट्वीट किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है आनंद महिंद्रा ने इस हैप्पी वीडियो को यूजर पसंद कर रहे हैं और इसे क्रिसमस की बधाई देने का सबसे बढ़िया तरीका कह रहे हैं। आप भी ये वीडियो देखेंगे तो बिना वाह किए नहीं रह सकेंगे।

नाचते हुए मेरी क्रिसमस गा रहे बच्चे
आनंद्र महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें ठेर सारे बच्चे नाचते हुए क्रिसमस कैरल गा रहे हैं। हालांकि इसमें से किसी के पास भी कोई वाद्ययंत्र नहीं है। इसकी जगह ये बच्चे रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे बाल्टी, लकड़ी का टुकड़ा, प्लास्टिक की बोतल को वाद्ययंत्र की तरह बजाने की नकल कर रहे हैं।

वीडियो को नाम दिया हैप्पीनेस फैक्ट्री
वीडियो ये देखकर बताने के लिए काफी है कि जिंदगी में चाहे पैसा हो या न हो, साधन हो या न हो, हर समय खुश रहने की कोई न कोई वजह मौजूद रहती है और हम अगर इस उजले पक्ष पर फोकस करें तो खूब खुशियां पाई जा सकती हैं। इसीलिए तो आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को हैप्पीनेस फैक्ट्री नाम दिया है।
वीडियो के साथ कैप्शन में आनंद महिंद्रा ने लिखा "एक वीडियो लाखों शब्द के बराबर है। हैप्पीनेस फैक्ट्री पैसे की मोहताज नहीं होती। आप सभी को मेरी क्रिसमस।"

दिल से कमेंट कर रहे यूजर
आनंद महिंद्रा के शेयर करने के बाद इस वीडियो को 4 घंटे के अंदर ही 70 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और यूजर इस पर खूब सारे कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सीधे दिल से तो दूसरे यूजर ने लिखा ये बताता है कि जितना कम आपके पास है उतना ही आप खुश होंगे या फिर जो आपके पास है उसमें ही खुशी ढूढ़िए।
आप भी लीजिए ये वीडियो खुद देखिए और बताइए आपके मन में इसे देखकर क्या ख्याल आता है।












Click it and Unblock the Notifications