ड्रीम कार खरीदने के लिए 10 साल बहाया पसीना, गाड़ी खरीद कर आनंद महिंद्रा से मांगा आशीर्वाद, मिला प्यारा जवाब
सी अशोक कुमार ने 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद अपनी ड्रीम कार खरीदी। आनंद महिंद्रा को टैग कर अशोक ने आशीर्वाद मांगा, जिस पर महिंद्रा ने रिप्लाई किया। महिंद्रा का जेस्चर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। anand mahindra
नई
ड्रीम कार के लिए 10 साल की मेहनत
दरअसल, ट्विटर यूजर सी अशोक कुमार ने महिंद्रा कंपनी की एक्सयूवी 700 कार (एसयूवी) खरीदी है। उन्होंने कार की तस्वीर के साथ फोटो शेयर कर महिंद्रा से आशीर्वाद मांगा। महिंद्रा ने इस ट्वीट पर काफी प्यारा जवाब दिया है। सी अशोक कुमार ने कहा, '10 साल की मेहनत' के बाद एसयूवी खरीदी। आनंद महिंद्रा को टैग कर उन्होंने कहा आशीर्वाद मांगा। अपने रोचक जवाबों के लिए मशहूर आनंद महिंद्रा ने राइड एंजॉय करने को कहा।
कार खरीदना एक सपना
महिंद्रा एसयूवी के साथ फोटो शेयर करने वाले यूजर को आनंद महिंद्रा ने कहा कि उन्होंने महिंद्रा ब्रांड की कार खरीद कर उन्हें आशीर्वाद दिया है। उन्होंने शुभकामनाएं दीं और कहा कि कार की राइड एंजॉय करें। बता दें कि कई लोगों के लिए कार खरीदना एक सपना होता है। जिसके लिए वे वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं। अपनी पसंदीदा चार पहिया वाहन खरीदने के लिए सालों तक सेविंग के बाद सी अशोककुमार ने Mahindra XUV700 खरीदी।
महिंद्रा से मांगा आशीर्वाद
ट्विटर हैंडल @itsakdmk पर यूजर सी अशोककुमार ने अपनी नई सफेद एसयूवी के बगल में माला से सजी ड्रीम कार की तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "10 साल की कड़ी मेहनत के बाद नया महिंद्रा एक्सयूवी 700 खरीदी, आपके आशीर्वाद की जरूरत है।" पोस्ट में मिस्टर महिंद्रा को टैग किया गया था। इस ट्वीट पर यूजर ने मजेदार कमेंट्स भी किए। मंजरीटा डे ने एक ट्वीट में आनंद महिंद्रा के जेस्चर की प्रशंसा की।
आंखों में आंसू आ गए
महिंद्रा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल- @anandmahindra से रिप्लाई भी मिला। अशोक के ट्वीट को कोट करने के बाद महिंद्रा ने दो दिन बाद जवाब दिया। उन्होंने दिल को छू लेने वाली बात कही। महिंद्रा ने अशोक को Mahindra XUV700 खरीदने पर बधाई दी और उनकी कंपनी की कार चुनने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। एक अन्य यूजर राकेश कुमार शाह ने कहा कि ये ट्वीट पढ़कर उनकी आंखों में आंसू आ गए।
कृतज्ञता वास्तव में लंबा रास्ता तय करती है
महिंद्रा ने अपने जवाब में अशोक को थैंक्यू कहा। उन्होंने लिखा, धन्यवाद, लेकिन यह आप हैं जिन्होंने हमें (महिंद्रा को) अपनी पसंद के साथ आशीर्वाद दिया है ... आपकी सफलता के लिए बधाई जो कड़ी मेहनत से मिली है। हैप्पी मोटरिंग। महिंद्रा के रिप्लाई पर एक अन्य ट्विटर यूजर ने कहा, कृतज्ञता वास्तव में लंबा रास्ता तय करती है। आपको विशेष आभास कराती है। बहुत बधाई सी अशोककुमार। कड़ी मेहनत रंग लाती है। हसन नाम के एक यूजर ने प्यार का इजहार करने के लिए हार्ट की बड़ी सी इमोजी ट्वीट की।












Click it and Unblock the Notifications