Alexa से बंदरों के झुंड को UP की लड़की ने दी ऐसी मात, इंप्रेस हुए आनंद महिंद्रा ने दे दिया जॉब ऑफर
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की 13 साल की बच्ची के साहस और सूझबूझ की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। कि कैसे बच्ची ने अमेजन के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा का उपयोग करके 15 महीने की भतीजी की बंदरों के झुंड से रक्षा की। बच्ची की सूझबूझ से प्रभावित होकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बच्ची को जॉब का ऑफर दिया है।
आनंद महिंद्रा ने कहा कि इस बच्ची की स्टोरी से हमें पता चलता है कि टेक्नोलॉजी को कैसे इंसानों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बच्ची की सोचने की क्षमता कमाल की है। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, अगर वह कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना सकेंगे। तो ऐसे बचाई जान...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला जिले की आवास विकास कॉलोनी का है। यहां 13 साल की निकिता अपनी 15 महीने की भतीजी वामिका के साथ खेल रही थीं। घर के फर्स्ट फ्लोर पर किचन के पास निकिता भतीजी को लिए बैठी थी। दोनों घर पर अकेले थी। तभी बंदरों के झुंड ने धावा बोल दिया। किचन का सारा सामान तितर-बितर कर दिया।
इतने में, निकिता ने बंदरों को भगाने के लिए अमेजन के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा को उपयोग किया। निकिता ने एलेक्सा को कुत्तों की आवाज निकालने का कमांड दिया। कुत्तों के झुंड के भौंकने की आवाज सुनकर बंदरों का झुंड डर के चलते रफूचक्कर हो गया। ऐसे निकिता की सूझबूझ ने वामिका की जान बचा ली। हालांकि, बाद में घर के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंचे।
आनंद महिंद्रा ने तारीफ कर दिया ऑफर
13 साल की लड़की की अकलमंदी की सराहना करते हुए, आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर)पर लिखा कि हमारे युग का प्रमुख प्रश्न यह है कि क्या हम टेक्नोलॉजी के गुलाम या स्वामी बनेंगे। इस युवा लड़की की कहानी यह दिलासा देती है कि टेक्नोलॉजी हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली रहेगी। उनकी त्वरित सोच असाधारण थी। आनंद महिंद्रा ने यह भी कहा कि अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, अगर वह कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है, तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications