इस एक सवाल से चूक गईं अनामिका मजूमदार, वरना घर ले जातीं 7 करोड़ रुपये

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के नौवें सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल गया है।

मुंबई। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के नौवें सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार ने 1 करोड़ की धनराशि अपने नाम की। 7 करोड़ की धनराशि जीतने से अनामिका केवल एक कदम से चूक गईं। अगर वो इस सवाल का सही जवाब दे देतीं तो 7 करोड़ जीतने वाली पहली व्यक्ति बन जातीं। पेशे से सोशल वर्कर अनामिका, ये पूरी धनराशि समाज के कल्याण में लगाएंगी।

Anamika Majumdar

केबीसी को एक महीने बाद मिला करोड़पति

केबीसी को एक महीने बाद मिला करोड़पति

केबीसी के नौवें सीजन को शुरू हुए एक महिने से ऊपर हो गया है लेकिन अभी तक कोई भी व्यक्ति 1 करोड़ की धनराशि तक नहीं पहुंच पाया था। 3 अक्टूबर को दिखाए गए एपिसोड में जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार सभी सवालों का सही जवाब देते हुए 1 करोड़ के सवाल पर पहुंची। 1 करोड़ का सवाल आते ही अनामिका घबरा गईं। ये राशि थी ही इतनी बड़ी कि अच्छे से अच्छा ज्ञानी भी टेंशन में आ जाए।

छलक पड़े अनामिका के आंसू

छलक पड़े अनामिका के आंसू

1 करोड़ की धनराशि के लिए अनामिका से भारत के संविधान से जुड़ा सवाल पूछा गया। बतौर अनामिका, 50 लाख के बाद उनकी टेंशन काफी बढ़ गई थी और वो हर सवाल में समय लगा रहीं थीं। 1 करोड़ के सवाल के जवाब में वो काफी कंफ्यूज थीं। उन्होंने डरते-डरते इस सवाल का जवाब दिया और जैसे ही अमिताभ बच्चन ने बताया कि जवाब सही है, अनामिका के आंसू छलक पड़े।

इस सवाल के कारण चूक गईं अनामिका

इस सवाल के कारण चूक गईं अनामिका

अनामिका ने 1 करोड़ जीतने के बाद 7 करोड़ का जैकपॉट प्रशन नहीं खेला। जैकपॉट सवाल में उनसे पूछा गया था कि 'इनमें से कौन सी जोड़ी नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अभिभावक और संतान की जोड़ी नहीं है?' अनामिका इस सवाल के जवाब में काफी कंफ्यूज हो गई थीं। उनके पास सभी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थीं और वो इतना बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहती थीं।

समाज के लिए खर्च करेंगी पैसा

समाज के लिए खर्च करेंगी पैसा

इसलिए अनामिका ने शो 1 करोड़ जीतने के बाद शो छोड़ दिया। अगर अनामिका इस सवाल का सही जवाब दे देतीं तो उनके खाते में 7 करोड़ रुपये जाते। हालांकि वो मिली धनराशि से पूरी संतुष्ट हैं। वो जमशेदपुर में एक एनजीओ चलाती हैं और इस धनराशि का इस्तेमाल उसी के लिए करना चाहती हैं।

अनामिका ने कहा, 'बदल गई है जिंदगी'

अनामिका ने कहा, 'बदल गई है जिंदगी'

शो के दौरान अनामिका ने ये भी खुलासा किया कि उनका पति और परिवार उनके एनजीओ के काम से खुश नहीं हैं। अनामिका न केवल समाज, बल्कि अपने परिवार से भी लड़कर बच्चों और महिलाओं की मदद कर रही हैं। उनका कहना है कि इतनी धनराशि जीतने के बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+