जम्मू कश्मीर: बडगाम एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल हो रहे संदिग्ध को सुरक्षाबलों ने ढेर किया, बड़ा आतंकी हमला नाकाम !
सुरक्षाबलों ने बडगाम स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है। यहां पर सुरक्षाबलों ने उस समय एक संदिग्ध को मार गिराया है जब वह सिक्योरिटी जोन में दाखिल होने की कोशिशें कर रहा था। इस संदिग्ध ने सुरक्षा घेरा पार कर लिया था।
बडगाम। सुरक्षाबलों ने बडगाम स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है। यहां पर सुरक्षाबलों ने उस समय एक संदिग्ध को मार गिराया है जब वह सिक्योरिटी जोन में दाखिल होने की कोशिशें कर रहा था। इस संदिग्ध ने सुरक्षा घेरा पार कर लिया था और वह एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के काफी करीब आ गया था। पहले तो एक संतरी ने उसे चेतावनी दी और जब उसने इस चेतावनी को अनसुना कर दिया तो गोली मार दी गई।

बडगाम में हुई घटना के बाद एक केस दर्ज किया गया है और जिसमें संदिग्ध को एक अज्ञात व्यक्ति के तौर पर माना गया है। इस केस की जांच शुरू हो गई है और इसके मुताबिक सुरक्षाबलों ने उस समय एक संदिग्ध को मार गिराया जब वह बडगाम एयरफोर्स स्टेशन के सिक्योरिटी जोन में दाखिल होने की कोशिशें कर रहा था। आपको बता दें कि 10 फरवरी को जम्मू के सुंजवान में स्थित आर्मी कैंप पर आतंकियों ने हमला किया और इस हमले में छह जवान शहीद हो गए थे। यह हमला जारी था कि श्रीनगर स्थित सीआरपीएफ की 23वीं बटालियन के हेडक्वार्टर पर आतंकियों ने हमले की कोशिश की। 32 घंटे बाद श्रीनगर में एनकाउंटर खत्म हो सका। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था और सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications