राजकोट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट बाधित होने पर आया बयान, ड्यूटी के समय में गड़बड़ी बनी बड़ी वजह

राजकोट दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की उड़ान बाधित होने को लेकर प्रवक्ता की ओर से बयान जारी किया गया, जिसमें ड्यूटी के समय में गड़बड़ी को बताया गया।

गुजरात के राजकोट हवाई अड्डे पर तीन बीजेपी सांसदों सहित लगभग 100 यात्रियों को रविवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता की ओर से बयान जारी किया गया है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 23 जुलाई 2023 को देर शाम राजकोट और दिल्ली के बीच चलने वाली AI404 ऑपरेशनल कारण से डिले हो गई। इसके बाद कॉकपिट क्रू फ्लालाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) नियमों के अंतर्गत आ गया, जिसके लिए वे नियामक मानदंडों के अनुसार उड़ान का संचालन नहीं कर सकते थे।

air india flight

आगे उन्होंने कहा कि एफडीटीएल विनियमन गैर-परक्राम्य पहलू है और किसी भी परिस्थिति में इससे समझौता नहीं किया जा सकता है। कुछ यात्रियों को जिन्हें तत्काल आधार पर दिल्ली पहुंचना था, उन्हें दिल्ली के लिए एयर इंडिया या कोडशेयर उड़ान लेने के लिए सड़क मार्ग से अहमदाबाद ले जाया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि शेष यात्रियों को सभी भोजन के साथ होटल आवास की पेशकश की गई और उनकी बुकिंग को उनकी इच्छा के अनुसार पुनर्निर्धारित किया गया, जिसमें रद्दीकरण के खिलाफ पूरा रिफंड भी शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+