ओडिशा के बहरामपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.8 रिक्‍टर स्‍केल

भुवनेश्‍वर। ओडिशा के बहरामपुर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.8 दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर आया। उस वक्‍त तक सभी लोग उठ चुके थे और डर से घरों के बाहर निकल पड़े। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि आज सुबह ही 5 बजकर 26 मिनट पर असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

ओडिशा के बहरामपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.8 रिक्‍टर स्‍केल

असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके सबसे ज्‍यादा महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.5 थी। यहां भी भूकंप के झटके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर से उत्तर दिशा में 82 किमी में गुरुवार-शुक्रवार की रात 12.44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप क तीव्रता 3.1 थी और इसका केंद्र जयपुर से 82 किमी उत्तर दिशा में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+