ओडिशा के बाद चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके, 3.6 की तीव्रता से हिली धरती
साइक्लोन के खतरे के बीच ओडिशा में भूकंप के झटके, 3.6 की तीव्रता से हिली धरती
नई दिल्ली। ओडिशा में कल से रथ यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। पवित्र रथ यात्रा से पहले ओडिशा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम 4 बजकर 40 मिनट पर ओडिशा के रायगड़ इलाके णें भूकंप के झटके महसूस किए गए। ओडिशा के रायगड़ जिले के काशी पूर इलाके में 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके को लोगों ने महसूस किया, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की वजह से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। ओडिशा के बाद चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम के 7 बजकर 46 मिनट पर चंडीगढ़ में भूकंप के हल्के झटके आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही।

काशीपुर इलाके में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक ये भूकंप सोमवार शाम 4 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए। आपको बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 2 बार भूकंप के तेज झटके आए, जिसकी वजह से सड़कों और घरों में दरार पड़ गई।
वहीं मौसम विभाग ने ओडिशा के तटीय इलाकों में साइक्लोन का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा के तटीय इलाकों में एक बार फिर चक्रवाती तूफान आ सकते हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को अलर्ट जारी कर कहा कि अगले तीन दिन में प्रदेश में एक बार फिर से चक्रवाती तूफान आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications