मुंबई में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को दिन में 11 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से बताया गया है कि भूकंप की तीव्रका रिएक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र मुंबई के 103 किमी उत्तर में था। भूकंप के जानमान के नुकसान की कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कई इलाकों में भूकंप के झटकों के बाद लोगों नें दहशत का माहौल जरूर देखने को मिला और लोग घरों के बाहर आ गए।

गुजरात में तीन दिन से आ रहा भूकंप
हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गजरात के कच्छ में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भूकंप आया। कच्छ के भुज में मंगलवार को सुबह 10.49 बजे 3.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। भूकंप का एपिसेंटर भचाऊ से 11 किलोमीटर दूर था। सोमवार और रविवार को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे राजकोट से 83 किलोमीटर दूर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे तक गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में झटके महसूस किए गए थे। कच्छ में रविवार रात को 5.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।

दिल्ली एनसीआर में भी कई बार आ चुके झटके
दिल्ली एनसीआर में बीतो दो महीने में कम से कम 14 बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। दिल्ली, हरियाणा, नोएडा में बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाने से कई बार लोगों में दहशत का माहौल बन चुका है। हालांकि राहत की बात ये है कि जानमान का नुकसान इससे नहीं हुआ है।

क्यों आते हैं भूकंप
दरअसल भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
गुजरात: पिछले तीन दिनों में 3 बार भूकंप के बड़े झटके, अबतक 20 बार कांप चुकी है धरती












Click it and Unblock the Notifications