एक बार फिर से कांपी धरती, मिजोरम समेत पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में भूकंप के तेज झटके,तीव्रता 5.1
मिजोरम समेत पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में भूकंप के तेज झटके,तीव्रता 5.1
नई दिल्ली। पिछले दो महीनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप से धरती हिल रही है। एक बार फिर से नार्थ ईस्ट में भूकंप के तेज झटके महूसस किए गए हैं। मिजोरम समेत पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में भूकंप की कंपन को महूसस किया गया, इसमें असम ,मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र मिजोरम के आईजोल से 25 किमी उत्तर पूर्व में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 दर्ज की गई है। अब तक किसी भी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। इससे पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हाल ही में पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में एक के बाद एक कर भूकंप के झटके आए।
2 महीने में 14 बार भूकंप
वहीं राजधानी दिल्ली का हाल और बुरा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 2 महीनों में भूकंप के 14 झटके आए हैं। 12 अप्रैल के बाद से अब तक 14 बार झटके लग चुके हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में लगातार भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में बार-बार भूकंप की कंपन महूसस की जा रही है। 15 जून को भी गुजरात में भूकंप का झटका महसूस किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications