विद्या बालन का खुलासा- एक आर्मी जवान लगातार मेरे ब्रेस्‍ट को घूरता रहा और फिर आंख मार दी

Recommended Video

      Vidya Balan ने खोले कई राज़, कहा सेना के जवान ने की थी छेड़खानी | वनइंडिया हिंदी

      मुंबई।

      अपने
      दमदार
      एक्‍टिंग
      के
      बल
      पर
      बॉलीवुड
      की
      दिग्‍गज
      एक्‍ट्रेसेस
      में
      शामिल
      विद्या
      बालन
      इन
      दिनों
      फिल्‍मों
      के
      चलते
      नहीं
      बल्‍कि
      यौन
      शोषण
      पर
      दिए
      अपने
      बयानों
      से
      चर्चा
      पर
      हैं।
      एक
      इंटरव्‍यू
      में
      विद्या
      बालन
      ने
      कहा
      कि
      जब
      वो
      कॉलेज
      में
      थीं
      तो
      छेड़खानी
      का
      शिकार
      हुईं
      थी।
      अपनी
      नई
      फिल्‍म
      'तुम्हारी
      सुलु'
      के
      सिलसिले
      में
      विद्या
      बालन
      ने
      नवभारत
      टाइम्‍स
      से
      खास
      बातचीत
      की।
      इसमें
      उन्‍होंने
      यौन
      शोषण,
      अपनी
      नाकामियों
      और
      शादीशुदा
      जिदंगी
      के
      बारे
      में
      खुलकर
      बात
      की।
      #MeToo
      कैंपेन
      के
      तहत
      यौन
      उत्‍पीड़न
      के
      बारे
      में
      जब
      विद्या
      से
      पूछा
      गया
      तो
      उन्‍होंने
      कहा
      कि
      यौन
      शोषण
      हमेशा
      से
      होता
      रहा
      है।
      अंतर
      यह
      है
      कि
      आज
      लोग
      इस
      मुद्दे
      पर
      बात
      कर
      रहे
      हैं।
      पहले
      इन
      बातों
      को
      दबा
      दिया
      जाता
      था।
      आज
      यह
      अच्छी
      बात
      है
      कि
      हर
      लड़की
      सोचती
      है
      कि
      वह
      अकेली
      नहीं
      है।
      आज
      वह
      खुद
      को
      दोषी
      मानने
      के
      बजाय
      दोषी
      का
      पर्दाफाश
      करती
      हैं।
      आइए
      बताते
      हैं
      विद्या
      ने
      क्‍या-क्‍या
      बातें
      बताईं।

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      ऐसे मामलों में चुन नहीं रहना चाहिए

      ऐसे मामलों में चुन नहीं रहना चाहिए

      विद्या ने बताया कि 'मैं जिन दिनों लोकल ट्रेन से सफर किया करती थी, तब मुझे चेंबूर से वीटी जाना होता था और कॉलेज के उन दिनों में अक्सर मुझे कोई पिंच कर देता, कोई चिकोटी काट देता। मुझे बहुत गुस्सा आता और मैं चिल्ला कर हाथ उठा देती थी। मुझे लगता है ऐसे मामलों में चुप नहीं रहना चाहिए।

      एक आर्मी वाला मेरे ब्रेस्‍ट को घूरता रहा

      एक आर्मी वाला मेरे ब्रेस्‍ट को घूरता रहा

      विद्या ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब वो कॉलेज में थीं तो एक बार वो भी छेड़खानी का शिकार हुई थीं। विद्या ने कहा कि जब मैं कॉलेज में थी, एक आर्मी जवान वीटी स्टेशन पर खड़ा था और मेरी तरफ देखे जा रहा था। वह लगातार मेरे ब्रेस्ट को घूर रहा था और फिर उसने मेरी तरफ देखकर आंख मारी। गुस्से के मारे मेरे तन-बदन में आग लग गई, मैं उसके पास दनदनाती हुई गई और उससे जाकर कहा, 'आप मेरी तरफ ऐसे क्या घूर रहे हैं? आपने मुझे देखकर आंख क्यों मारी ? आप हमारे देश के जवान हैं। देश की सुरक्षा का जिम्मा आपका है और आप मुझे आंख मार रहे हैं। ये क्या छिछोरापन है?'

      कई बार लोग आंखों से बलात्‍कार कर देते हैं

      कई बार लोग आंखों से बलात्‍कार कर देते हैं

      विद्या ने कहा कि यौन उत्‍पीड़न की परिभाषा बहुत ही वृहद है। यह कुछ भी हो सकता है। हाथ लगाना, अश्लील बातें करना या मॉलेस्ट करना ही यौन शोषण नहीं होता, कई बार लोग आंखों ही आंखों में आपका बलात्कार कर देते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+