भारतीय वायुसेन का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान बागडोगरा एयरपोर्ट पर दुर्घटना ग्रस्त, बाल-बाल बचे क्रू मेंबर्स
पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपात लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हालांकि, विमान में सवार सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।
वायुसेना की टीमें मौके पर पहुंच गई है और विमान को सुरक्षित हटाने का काम कर रही हैं। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि बागडोगरा एयरपोर्ट पर आज AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान के दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

विमान का चालक दल सुरक्षित है और हादसे के बाद घटनास्थल से विमान को सुरक्षित हटाने का काम किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएन-32 रूसी ओरिजिन एयरक्राफ्ट है। जब विमान बागडोगरा में लैंड कर रहा था, तभी यह क्रैश हो गया।
पंचकूला में क्रैश हुआ था जगुआर फाइटर जेट
आज ही हरियाणा के पंचकूला के पास वायुसेना का फाइटर जेट जगुआर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट ने समय रहते पैराशट से सुरक्षित इजेक्त कर लिया। बाद में वायुसेना की तरफ से बताया गया कि विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।
तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें कि आज एक ही दिन में वायुसेना के 2 विमान हादसों की घटनाएं सामने आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications