अमूल के MD आरएस सोढ़ी ने दिया इस्तीफा, जानिए किसे मिला प्रभार
अमूल फाउंडेशन में बड़ा बदलाव सामने आया है। अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने इस्तीफा दे दिया है।

Foundation MD RS Sodhi resigns : अमूल फाउंडेशन के एमडी आरएस सोढ़ी ने अपने पद से इस्ताफा दे दिया है। अमूल की ओर जारी एक बयान में कहा है कि फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक नहीं रहेंगे। जयन मेहता को अमूल फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में तत्काल प्रभार दिया गया है।
साल 2017 में एमडी के रूप में उनका कार्यकाल और पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया था। पिछले दो वर्षों से वे सेवा विस्तार पर थे। आरएस सोढ़ी इंडियन डेयरी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
बता दें कि आरएस सोढ़ी ने साल 1982 में एक वरिष्ठ बिक्री अधिकारी के रूप में अमूल फाउंडेशन ज्वाइन किया है। साल 2000-2004 तक उन्होंने इसके महाप्रबंधक (विपणन) के रूप में कार्य किया। इसके बाद जून 2010 में उन्होंने एमडी का पद संभाला। साल 2017 में एमडी के रूप में उनका कार्यकाल और पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया था। पिछले दो वर्षों से वे सेवा विस्तार पर थे। आरएस सोढ़ी इंडियन डेयरी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications