अमूल दूध अब खरीदना पड़ेगा महंगा, 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई कीमत

नई दिल्ली। अमूल ने पूरे भारत में दूध की कीमत में दो रूपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया है। नई कीमत मंगलावर, 1 मार्च से लागू हो जाएगी। दाम बढ़ने के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड की कीमत 30 रुपये प्रति 500 एमएल, अमूल ताजा की कीमत 24 रुपये प्रति 500 एमएल और अमूल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 एमएल होगी। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने एक साल पूरा होने से पहले ही दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। इससे पूर्व साल 2021 के जुलाई महीने में दूध की कीमत बढ़ाई गई थी।

amul india increased the price of milf of two rupees

कीमतों में इजाफा अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर लागू होगी। इनमें टी-स्पेशल, सोना, ताजा, शक्ति के अलावा गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं। करीब 7 महीने और 27 दिन के बाद कीमतों में इजाफा किया गया है। कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत में इजाफा कीमतों में वृद्धि का कारण है।

Recommended Video

    Amul Milk Price Hike: 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ Amul Milk, नई कीमतें कल से लागू | वनइंडिया हिंदी

    अमूल ने इस बढ़ोतरी पर कहा कि 2 रुपये का इजाफा केवल 4 प्रतिशत की वृद्धि है, जो औसत खाद्य महंगाई से बहुत कम है। कंपनी ने कहा कि पिछले 2 वर्ष में अमूल ने अपने फ्रेश दूध की श्रेणी की कीमतों में प्रति वर्ष 4 प्रतिशत का इजाफा किया है। एनर्जी, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट और जानवरों के चारे की लागत में इजाफे के कारण दूध उत्पादन खर्च में इजाफा हुआ है, जिससे संचालन की कुल लागत में बढ़ोतरी हुई है।

    इसे देखते हुए अमूल ने किसानों की दूध खरीद की कीमतों में 35 रुपये से 40 रुपये किलो फैट की वृद्धि की है, जो पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी का कहना है कि अमूल दूध की खरीद पर भुगतान किए गए हर रुपये में से लगभग 80 पैसे किसानों को लौटाए जाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+