Gujarat Assembly Elections 2017: कांग्रेस समर्थकों ने प्रचार में लिया नकली 'अमूल गर्ल' का सहारा
गांधीनगर। गुजरात में कांग्रेस और उसके समर्थक येन केन प्रकारेण चुनाव जीतना चाहते हैं। इन सबके बीच कांग्रेस ने प्रसिद्ध अमूल गर्ल को गुजरात चुनाव में उतार दिया है। बता दें कि अमूल गर्ल का विज्ञापन अपने मजाकिया फनलाइनर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने अप्रत्यक्ष रूप से अमूल गर्ल कांग्रेस के समर्थन में दिख रही रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात चुनाव प्रचार में कांग्रेस अमूल गर्ल से मिलता हुआ अमूल ब्वाय ले आई है, जो पार्टी के लिए वोट मांग रहा है।

भाजपा को राज्य के बाहर करें
अमूल ब्वाय के जरिए कांग्रेस गुजरात की जनता से अपील कर रही है वो भाजपा को राज्य के बाहर करें। प्रचार में इस्तेमाल की जा रही टैग लाइन, 'क्योंकि आपका वोट बहुत अमूल है और परिवर्तन है लाना, साथी बढ़ाना जैसे हैं।'

सोशल मीडिया पर हो रहे हैं शेयर
इन पोस्टरों में से कई को सोशल मीडिया पर तमाम प्रोफाइल्स पर साझा किया जा रहा है। इन पोस्टरों में गुजरात में डर, नोटबंदी और GST का प्रभाव, लड़कियों की शिक्षा और बुलेट ट्रेन के बारे में बातें कही गई हैं।

सहकारिता बनाम व्यावसायिक जगत की लड़ाई
पोस्टर में यूं तो अमूल गर्ल को नहीं दिखाया गया है लेकिन थीम लगभग वही है। इस काम में लगे लोगों का कहना है कि वो कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं हैं बल्कि राहुल गांधी के भाषणों से प्रभावित हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि गुजरात की लड़ाई सहकारिता बनाम व्यावसायिक जगत की है।

इसलिए अमूल को चुना
इससे जुड़े एक कलाकार ने कहा कि अमूल भारत भर में दशकों तक लोकप्रिय रहा है और आम नागरिकों को प्रभावित करने वाले दिन-प्रतिदिन के मुद्दों की चर्चा करता है।












Click it and Unblock the Notifications