नरेंद्र मोदी के पीछे-पीछे अमूल भी पहुंचा वाराणसी

नरेंद्र मोदी अभी प्रधानमंत्री के पद पर बैठे भी नहीं और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ वाराणसी का विकास रथ भी चल पड़ा। बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने नरेंद्र मोदी को एक प्रस्ताव भेजा था कि वो अमूल दूध का प्लांट यूपी में लगाए ताकि दिनोंदिन बढ़ रही दूध की समस्याओं को खत्म किया जा सके। मोदी ने शायद चुनाव में एक्जिट पोल के नजीजे को देखते हुए हां कर दी है। वाराणसी के 30 एकड़ जमीन पर अमूल का यह दुग्ध प्लांट बनााया जाएगा।
वाराणसी में शुरु होने वाले अमूल दुग्ध प्लांट के बाद यहां से मट्ठा, मक्खन और दही जैसे दूध के आइटम भी आम जनों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी के साथ-साथ कानपुर और लखनऊ में भी क्रमश: 40 एकड़ और 20 एकड़ की जमीन पर अमूल दुग्ध प्लांट लगाए जाने की तैयारी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications