राज्यसभा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए अमूल चेयरमैन परमार और राघवजी हारे

राज्यसभा चुनाव के समय भाजपा में गए अमूल चेयरमैन परमार और राघवजी हारे

नई दिल्ली। गुजरात में पांच महीने पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले राम सिंह परमार और राघवजी पटेल चुनाव हार गए हैं। दोनों ने राज्यसभा इलेक्शन में कांग्रेस से बगावत की और भाजपा के टिकट पर विधानसभा इलेक्शन लड़ा लेकिन दोनों को ही हार मिली। अमूल के चेयरमैन राम सिंह परमार को थारसा सीट से कांग्रेस के कान्तिभाई शाहभाई परमार ने करीब सात हजार वोटों से हराया। वहीं जामनगर विधानसभा सीट पर राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा में आए राघव जी पटेल को कांग्रेस के धरावीय वल्लभभाई वेलजी भाई ने आठ हजार वोटों से हराया।

Amul Chairman Ramsinh Parmar lost from Thasra, Raghavji Patel losing Jamnagar rural

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को भी अपनी राजकोट (पश्चिमी) विधानसभा सीट पर काफी कड़ी टक्कर मिली। मतगणना के दौरान वो कई बार रूपाणी पिछड़े भी लेकिन आखिरकार वो अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। शुरु दौर में पिछड़ने के बाद रूपाणी ने कांग्रेसी उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु को 21 हजार से अधिक वोटों से हराया।

वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है लेकिन पार्टी का सीएम फेस प्रेम कुमार धूमिल चुनाव हार गए हैं। धूमिल को कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने करीब तीन हजार वोटों से हराया है। वहीं नतीजों की बात की जाए को हिमाचल में भाजपा 41 और कांग्रेस 20 पर लीड कर रही है। गुजरात में भाजपा 100 और कांग्रेस 69 पर लीड कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+