अमृता फडणवीस जानलेवा सांप, छिपकली को हाथ में लेकर प्यार करती आईं नजर, बोलीं- 'सबसे जहरीला तो....'
Amrita Fadnavis was seen loving a deadly snake, lizard in her hand, said- 'Huma is the most poisonous
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस की पत्नी अमृत फडणवीस बेहद खूबसूरत हैं, सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी ऐसी फोटो शेयर की है जिसके बार एक बार फिर वो सुर्खियों में आ चुकी हैं।
इसकी वजह है कि इस बार अमृता ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें वो सांप और छिपकली को खिलाते हुए प्यार करती नजर आ रही हैं।

अमृता फडणवीस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है उनके कुछ फैंस उनकी खूबसूरती पर मर मिले हैं वहीं कुछ लोग उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं।
सांप को प्यार करते हुए KISS
अमृता फडणवीस ने अपनी सांप छिपकली के साथ जो फोटो शेयर की है उसमें एक पीले रंग के सांप को वो किस करती नजर आ रही हैं वहीं दूसरी फोटो अमृता के हाथ पर बड़ी सी छिपकली रेंगती नजर आ रही है।
अमृता की फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही ये फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है वो लोगों को दिलचस्प लग रहा है। जिस पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
लिखा ये जोरदार कैप्शन
अमृता फडणवीस ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा सबसे खतरनता जहरीले और खूंखार जानवर तो इंसान ही है।
यूजर ने दिया जवाब इंसान के लिए बोली ये बात
अमृता की इस फोटो पर रिएक्शन देते हुए वाह क्या बात है कमेंट कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा इंसान वह जानवर है जो किसी भी जानवर को बेसहारा नहीं छोड़ता है।
अमृता क्या कर रही हैं खतरों के खिलाड़ी की तैयारी?
कुछ लोग अमृता को रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में जाने की सलाह दे रहे हैं, साथ ही कुछ कह रहे हैं कि आप तो खतरों के खिलाड़ी में जाने की तैयारी कर रही है।
जानिए क्या करती हैं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की खूबसूरत पत्नी
बता दें अमृता फडणवीस एक बैंकर हैं इसके अलावा लाइफस्टाइल से जुड़े टिप्स लोगों को देती हैं। ट्विटर पर अमृता के 2.23 लाख फॉलोअर्स हैं। अमृता ने हाल ही में अपना एक म्युजिक एलबम भी रिलीज किया था जिसकी उनके फैंस ने जमकर तारीफ की थी।












Click it and Unblock the Notifications