गोवा: वास्को में अमोनिया गैस का कहर, मदद के लिए बुलाई गई नौसेना
पणजी। गोवा के वास्कोसिटी के पास अमोनिया गैस से भरा टैंकर गुरुवार रात पलट गया। जिससे उसमें रिसाव शुरू हो गया है। यह हादसा गोवा के चिकलिम गांव के पास हुआ है। अमोनिया गैस के रिसाव के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। गैस के रिसाव की वजह से लोगों को सांस लेने दिक्कत होने लगी। जिसके चलते कुछ लोगों की हालत बिगड़ गई। हादसा पणजी- वास्को सिटी हाईवे पर हुआ है। यह एक रिहाइशी इलाका है।

लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। इस अमेनिया गैस की चपेट में दो महिलाओं के आने खबर है। दोनों ही महिलाओं के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, अमोनिया ले जा रहा टैंकर रात 2.45 बजे पलट गया। इसके बाद इसमें से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगे़ड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
इसके बाद पुलिस ने लोगों को घर छोड़ने की अपील की। पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करवा दिया है। इस इलाके में लगभग 300 घर है। चिकलिम गांव हाईवे पर स्थित है और हादसे वाले स्थान से एयरपोर्ट भी थोड़ी दूरी पर स्थित है। पुलिस ने हाईवे को बंद कर दिया है और ट्रैफिक को भी डाइवर्ट कर दिया गया। गैस पर काबू पाने के लिए नौसेना को बुलाया गया है। हालांकि सुबह 5.30 बजे स्थिति पर काबू पा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications