Pics: बप्पा के चरणों में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, कहा-'नतमस्तक हूं'
मुंबई। राजा हो या रंक, भगवान के दरबार में सब बराबर है और हर किसी को प्रभु के आशीष की जरूरत होती है, इस वक्त देश में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है, हर कोई गणपति के चरणों में वंदन कर रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी इससे अछूते नहीं हैं, वो भी इस मौके पर मुंबई के लाल बाग के राजा का दर्शन करने पहुंचे और गणपति के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

बप्पा की चरणों में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन
बिग बी ने स्वयं प्रभु के दर्शन की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि नतमस्तक हूं मैं, चरणों में बप्पा; दया दृष्टि बनी रहे, सब पर आपका।
लालबाग के राजा
आपको बता दें कि लालबाग के राजा मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय गणेश मंडल है इसकी स्थापना वर्ष 1934 में हुई थी। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं। ये बेहद ही मानक मंदिर हैं, ऐसा कहा जाता है कि इस दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता है, यहां मांगी हर मन्नत पूरी होती है।

'नवसाचा गणपति' (इच्छाओं की पूर्ति करने वाला)
लालबाग के राजा की ख्याति इसी बात से आंकी जा सकती है यहां जो चढ़ावा आता है वह 20 से 25 करोड़ रुपयों से अधिक का होता है। मंडल ने अभी तक 20 करोड़ रुपए (नकदी और सोना) का दान इकट्ठा करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस प्रसिद्ध गणपति को 'नवसाचा गणपति' (इच्छाओं की पूर्ति करने वाला) के रूप में भी जाना जाता है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications