अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक कर पाकिस्तान के पीएम की लगाई तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मेगा स्टार अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट सोमवार को हैक हो गया था। अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट को हैक करके हैकरों ने उनकी तस्वीर की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी और लव पाकिस्तान लिख दिया है। तुर्की के कथित हैकरों ने दावा किया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक किया है। हालांकि कुछ देर बाद बिग बी के ट्विटर अकाउंटर को रिकवर कर लिया गया था।

बदल दी जानकारी

बदल दी जानकारी

अमिताभ बच्चन के ट्विटर हैंडल को हैक करने के बाद हैकर्स ने अमिताभ बच्चन के बायो में दी गई जानकारी को भी बदल दिया था और उसमे लव पाकिस्तान लिख दिया था। साथ ही तुर्की के झंडे को भी इमोजी में साझा किया था। इस बारे में मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच साइबर यूनिट कर रही है। अमिताभ बच्चन के ट्विटर हैंडल पर ना सिर्फ तस्वीर बल्कि कवर फोटो को भी हैकर्स ने बदल दिया था। इसपर एक उड़ते हुए ईगल की तस्वीर को साझा किया गया है।

लिखा संदेश

लिखा संदेश

अमिताभ बच्चन के ट्विटर हैंडल से हैकर्स ने ट्वीट करके लिखा था कि यह दुनिया के लिए संदेश है कि तुर्की के फुटबॉलर्स के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया है हम उसकी निंदा करते हैं। हम नरमी से बात करते हैं, लेकिन अपने साथ मजबूत डंडा रखते हैं। इसके अलावा एक और ट्वीट किया गया जिसमे लिखा गया कि रमजान के मौके पर भारत में रोजा रख रहे मुसलमान उम्माह मोहम्मद पर हमला किया गया।

पहले भी हैक हो चुके हैं हैंडल

पहले भी हैक हो चुके हैं हैंडल

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का ट्विटर हैंडल हैक किया गया हो। इससे पहले अभिनेता शाहित कपूर का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया था। इसके अलावा अनुपम खेर के भी ट्विटर हैंडल को हैक किया गया था। हालांकि कुछ देर के बाद इन दोनों के ट्विटर हैंडल को रिकवर कर लिया गया था। साथ ही हैकर्स ने इन अभिनेताओं के ट्विटर हैंडल पर जो आपत्तिजनक ट्वीट किए थे, उसे भी डिलीट कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+