Amitabh Bachchan Turns 75: अमिताभ बच्‍चन को कुमार विश्‍वास ने किया बर्थडे विश, लोगों ने लिए जमकर मजे

नई दिल्‍ली। आज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन का 75वां जन्मदिन हैं और ऐसे में उन्‍हें बालीवुड के कई सितारों, खेल जगत से जुड़ी हस्तियों समेत खुद देश के राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी जन्‍मदिन की बधाई दी है लेकिन इन सारी बधाईयों में एक खास बधाई आई है आप नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास की , जिन्होंने अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और लिखा है कि वैविध्यपूर्ण अभिनय-क्षमता द्वारा आधी सदी से समाज को मोहित करते जनकवि श्री हरिवंशराय बच्चन के सुपुत्र @SrBachchan जी को जन्मदिन की सादर बधाई। ये बधाई इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि पिछले दिनों अमिताभ बच्‍चन और कुमार विश्‍वास के बीच हरिवंश राय बच्‍चन की एक कविता को लेकर ट्विटर पर ही काफी विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि अमिताभ ने विश्वास को लीगल नोटिस तक भेजने की बात कह दी थी।विश्वास के इस बधाई संदेश पर सोशल मीडिया पर काफी चुटकी ली जा रही है, लोगों ने लिखा है कि विश्वास जी आप बच्चन को गिफ्ट कैसे देंगे, सारे पैसे तो मनी ऑर्डर कर दिए।

बच्‍चन को विश्‍वास ने किया बर्थडे विश, लोगों ने लिए जमकर मजे

हरिवंश राय बच्चन की एक कविता 'नीड़ का निर्माण'

दरअसल मामला ये था कि कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता 'नीड़ का निर्माण' गाने और उसका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया था। जिस पर अमिताभ को काफी गुस्सा आ गया था। उन्होंने विश्वास पर भड़कते हुए आरोप लगाया था कि कुमार विश्वास ने उनके पिता की कविता का इस्तेमाल कर कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया था। अमिताभ बच्‍चन ने नोटिस के जरिये कुमार से मांग की कि वो इस वीडियो/ऑडियो को तुरंत डिलीट करें और इससे कमाया गया पैसा दें।

कमाए गए 32 रुपए भेज रहा हूं

जिस पर विश्‍वास ने लिखा था कि सभी कवियों के परिवारों से प्रशंसा मिली मगर आपसे नोटिस मिला सर। बाबूजी को श्रद्धांजलि वाला वीडियो डिलीट कर रहा हूं। कमाए गए 32 रुपए भेज रहा हूं जो मांगे गए थे। प्रणाम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+