कोरोना की चपेट में महानायक अमिताभ बच्चन, दुआ मांग रहे फैंस, बॉलीवुड ने कहा-Get Well Soon
मुंबई। कोरोना महामारी का तांडव जारी है। आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस की चपेट में आने से सदी के महानायक भी नहीं बच सके। बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना की चपेट में आने के बाद अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमिताभ बच्चन से खुद ट्वीट कर जानकारी दी। अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव की खबर आने के एक घंटे बाद ही अभिषेक बच्चन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। परिवार और सबी स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया गया है।
Recommended Video

कोरोना की चपेट में बच्चन परिवार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ को शनिवार जेर रात मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिग बी ने खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए उन उन लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की, जो पिछले 10 दिनों में अमिताभ बच्चन के संपर्क में आए हैं। वहीं पूरा बच्चन परिवार सेल्फ आइसोलेशन में चला गया है। परिवार के हर सदस्य और स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया गया है।

अमिताभ बच्चन में कोरोना के हल्के लक्षण
वहीं अस्पताल सूत्रों का कहना है कि अमिताभ बच्चन की तबियत ठीक है। उनमें कोरोना के बेहद कम लक्षण हैं। स्पताल ने कहा है कि अमिताभ ने वक्त रहते अपना टेस्ट करवा लिया है। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनके और टेस्ट करवाए जा रहे हैं। अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं बाकी परिवार के लोगों के टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।

फैंस मांग रहे हैं दुआ, बॉलीवुड ने लिखा- Get Well Soon
अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव की खबर आते ही सोशल मीडिया पर ट्विट की बाढ़ आ गई। बॉलीवुड, राजनीति, आम से लेकर खास लोगों ने अमिताभ के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। अमिताभ के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। बॉलीवुड के सितारे उनके लिए गेट वेल सून लिख रहे हैं। क्रिकेट जगत से भी क्रिकेटर इरफान पठान, पाकिस्तान के खिलाड़ी शोएब अख्तर ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सोनम कपूर ने लिखा- गेट वेल सून अमित अंकल लिखर उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। वहीं रवीना टंडन, बोमन ईरानी, शिवराज सिंह चौहान, अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर अमिताभ बच्चन के लिए दुआ मांगी। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फणनवीस, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनके लिए दुआ मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications