अमिताभ बच्चन ने शेयर किया 'KBC 13' के प्रोमो का दूसरा पार्ट, जानें क्यों है खास
नई दिल्ली, अगस्त 04: अमिताभ बच्चन के हिट शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सीजन 13 का सभी को इंतजार है। लोगों को शो देखना जितना पसंद है, उन्हें बिग बी को इसे होस्ट करते देखना भी उतना ही पसंद है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शॉर्ट फिल्म 'सम्मान', केबीसी के प्रोमो का पहला भाग साझा किया था ।अब उन्होंने इसका दूसरा भाग साझा किया है। जिसमें गांव के एक युवक की कहानी बताई गई है कि किस तरह से वो केबीसी के लिए अपनी दावेदारा पेश करने के लिए खूब मेहनत करता है।

अमिताभ बच्चन ने वीडियो कल शेयर किया गया था
अमिताभ बच्चन ने वीडियो कल शेयर किया गया था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'इंतजार खत्म हुआ'। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि पहले भाग को मिले प्यार के बाद लघु फिल्म का दूसरा भाग आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शॉर्ट फिल्म नितेश तिवारी ने डायरेक्ट की है, जिसे 3 भागों में बांटा गया है। मेकर्स जल्द ही केबीसी प्रोमो के तीसरे भाग को रिलीज किया जाएगा।

पहला पार्ट 19 जुलाई को शेयर किया था
अमिताभ ने इस शॉर्ट फिल्म का पहला पार्ट 19 जुलाई को शेयर किया था। पहले वीडियो में गांव के लोग स्कूल की बिल्डिंग बनाने की चर्चा करते नजर आते हैं। उन्हें पैसों की जरूरत है, पर कहीं से काम नहीं बन पा रहा है। एक दिन गांववालों को टीवी पर अमिताभ की आवाज सुनाई देती है, जो केबीसी शुरू होने की जानकारी दे रहे हैं। इससे गांववालों की उम्मीद जागती है। वे केबीसी में हिस्सा लेने की तैयारियां शुरू कर देते हैं।
क्यों खास है ये दूसरा पार्ट
दूसरे पार्ट में इससे आगे की कहानी दिखाई गई है। वीडियो में गांव के लोग एक आदमी को केबीसी की तैयारी करवा रहे हैं। लोग उनकी तैयारी को जांचने के लिए, उनसे तरह-तरह के सवाल करते हैं, पर वे उनकी उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरते। लोग कहते हैं, जब नाम ही डब्बा है, तो अक्ल कहां से आएगी। उस आदमी का बेटा यह सब देख रहा होता है। वह अपने पापा से कहता है कि यही सही समय है सब को अपना असली नाम याद दिलाने की। वीडियो के अंत में इस शॉर्ट फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications