अमिताभ बच्चन ने कुमार विश्वास को भेजा लीगल नोटिस, पूछा- कविता से कितने कमाए?
नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास को लीगल नोटिस भेजा। अमिताभ बच्चन ने कुमार विश्वास पर कॉपीराइट का उल्लघंन करने का आरोप लगाया और उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।

दरअसल कुमार विश्वास ने हरिवंश राय बच्चन की एक कविता को गाया और उसे यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया। जब इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन तक पहुंची तो उन्होंने कुमार विश्वास को टैग करते हुए ट्विट किया और उन्हें बताया कि ये कॉपीराइट का उल्लंघन है और उनका लीगल डिपार्टमेंट इस बात की सुध लेगा। उन्होंने 9 जुलाई को ये ट्विट किया और आज उनकी ओर से कुमार विश्वास को लीगल नोटिस भेजी गई।
गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने 'नीड़ का निर्माण' नाम से कविता को अपनी आवाज में गाई और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। जिसपर अमिताभ की टीम ने उसने पूछा कि उन्होंने इस कविता को कितने पैसे कमाए हैं, उसकी जानकारी दें। अब उन्हें नोटिस भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications