अमिताभ भी हुए भयंकर गर्मी से परेशान, Tweet करके बयां किया अपना हाल

मुंबई। इस वक्त पूरा भारत गर्मी से उबल रहा है, पारा 50 का आंकड़ा पार कर गया है, आम हो या खास, हर किसी की गर्मी में हालत काफी बुरी है, गर्मी के कुठाराघात से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अछूते नहीं हैं, वो भी गर्मी से बुरी तरह आहत हैं और अपना दर्द उन्होंने ट्विटर पर बयां किया है, अमिताभ ने गर्मी को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना है।

अमिताभ भी हुए भयंकर गर्मी से परेशान

अमिताभ भी हुए भयंकर गर्मी से परेशान

अमिताभ ने Twitter पर लिखा है कि गर्मी की वजह से हालात ऐसे हो गये हैं कि आजकल तजुर्बा लिखा हुआ भी तरबूजा पढ़ने में आता है, इस ट्वीट के साथ ही बिग बी ने अपनी एक पुरानी और कलरफुल तस्वीर को शेयर भी किया है, अमिताभ के इस ट्वीट पर उनके फैंस ने काफी मजेदार ट्वीट भी किए हैं, और फनी कमेंट्स भी लिखे हैं।

भयंकर गर्मी से परेशान होकर अमिताभ बच्चन ने किया Tweet

कुछ यूजर्स ने लिखा है कि 'नाम पंखे के सिसकने का हवा रक्खा है, गर्म मौसम ने बहुत ज़ुल्म रवा रक्खा है और ऊपर से तिरे शोला-ए-रुख़्सार की हीट , ऐसा लगता है कि चूल्हे पे तवा रक्खा है।'

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि गर्मी का आलम यह है कि 'मिटटी का मटका भी आधा पानी खुद पी जाता है', तो कुछ लोगों ने लिखा है कि 'बाट ना देखिए एसी को चला लीजिए' तो कुछ ने लिखा 'चार दिनों की बात है फिर आगे सब चैन, पंखा झेलत रात गई आई ना लेकिन लाईट, मच्छर गाते रहे कान में गाना तंदूरी नाईट।'

बुरा हाल है गर्मी का, लोग हैरान-परेशान

पूरे देश में इस वक्त गर्मी का आतंक फैला हुआ है, चुभती गर्मी से केवल इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान है, आपको जानकर हैरत होगी कि दुनिया के शीर्ष 15 सबसे गरम शहरों में 8 शहर भारत के हैं। वेदर वेबसाइट अल डोराडो के मुताबिक दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 8 शहर शामिल हैं, वेबसाइट के अनुसार 3 जून को चुरू (48.9), गंगानगर (48.6), जोधपुर के फलोदी (48.2), बीकानेर (48.1), जैसलमेर(47.8), नौगांव (47.7), नारनौल (47.6) और खजुराहो (47.5) सबसे गर्म शहरों में से हैं।

कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजस्थान और विदर्भ के कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है, दिल्ली-एनसीआर,यूपी, पंजाब, हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, अगले दो दिनों तक यहां 'लू' के थपेड़ों के साथ गर्मी चरम पर रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+