IND vs ENG: भारत की जीत पर इतराए अमिताभ बच्‍चन, बोले-'इंग्लैंड को धोबी पछाड़'

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। क्रिकेट मैच से बिग बी के प्‍यार से उनके फैंस अच्‍छी तरफ वाकिफ हैं। बिग बी हमेशा भारतीय किक्रेट टीम की जमकर तारीफ करते हुए उनका सपोर्ट करते हैं। अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े किक्रेट मैदान पर महज दो दिन के अंदर ही टेस्‍ट मैच में इंडियन टीम ने इंग्लैंड को हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंडियन टीम सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। भारत की इस जीत पर अमिताभ बच्‍चन काफी खुश हुए और उन्‍होंने इस ऐतिहासिक जीत को शानदार बताते हुए एक ट्वीट किया है जिस पर जमकर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 इतराए बिग बी, बोले-'इंग्लैंड को धोबी पछाड़'

इतराए बिग बी, बोले-'इंग्लैंड को धोबी पछाड़'

बॉलीवुड बिग बी ने इस मैच की तस्‍वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है और इस जीत पर अपनी फीलिंग शेयर करते हुए मजाक भी किया है। जिसमें बिग बी न ट्वीट में लिखा भारत का ध्‍वज विजयी। क्रिकेट टेस्‍ट बनाम इंग्लैंड। क्या दो दिनों में एकतरफा किक्रेट टेस्‍ट मैच जीतने का कोई और उदाहरण है और वो भी दस विकेट से? इसके साथ ही अमिताभ बच्‍चन ने इंडियन टीम को शुक्रिया किया और वो भी नम्रता के साथ। अंत में अमिताभ बच्‍चन ने लिखा इंग्लैंड को धोबी पछाड़ है।

खेल देखने के शौकीन हैं अमिताभ बच्‍चन

खेल देखने के शौकीन हैं अमिताभ बच्‍चन

क्रिकेट मैच में चाहे वो आईपीएल हो या टेस्‍ट मैच या फिर वनडे अमिताभ बच्‍चन उसे फालो करते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी अवश्‍य देते हैं। इतना ही नहीं फुटबाल समेत अन्‍य खेलों में भी बॉलीवुड के महनायक की विशेष रूचि हैं। विराट कोहली की टीम ने दो ही दिनों में पिंक बॉल टेस्ट जीत लिया। इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करते हुए महस 112 रनों पर ऑल-आउट हो गई तो दूसरी पारी में केवल 81 ही रन बने। यह दूसरी पारी का स्कोर इंग्लिश टीम का भारत के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर है।

भारत ने टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन ही इंग्लैंड को किया धराशायी

बता दें इग्लैंड ने लगातार तीसरा टेस्‍ट मैच हारने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने का मौका खो दिया है। चार मैच की ये टेस्‍ट सीरीज थी जिसमें पहला मैच इंग्लैंड ने चेन्नई टेस्ट जीतकर धमाकेदार शुरूआत की थी लेकिन इस समय भारत 2-1 से आगे है। तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत को गुरुवार को यहां दूसरे दिन ही इंग्लैंड पर 10 विकेट से बड़ी जीत दिलायी। क्रिकेटर अक्षर ने घरेलू मैदान पर दूसरी पारी में 32 रन देकर पांच विकेट लिये। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 81 रन पर ही धराशायी हो गई भारत के खिलाफ उसका ये अब तक का सबसे कम स्‍कोर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+