अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या हुई ग्रेजुएट तो बिगबी ने Video और फोटो शेयर कर लिखा ये खुशी से भरा पोस्‍ट

अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या हुई ग्रेजुएट तो बिगबी ने Video और फोटो शेयर कर लिखा ये इमोशलन पोस्‍ट

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ग्रेजुएट हो चुकी हैं। 23 वर्ष की उम्र में ग्रेजुएशन की ड्रिगी पाने वाली नव्‍या अपने नानू अमिताभ बच्‍चन के काफी क्लोज हैं। अक्सर उनके साथ तस्‍वीरों में नजर आने वाली नव्‍या के ग्रेजुएट होने पर अमिताभ बच्‍चन ने इंस्‍टाग्राम पर इस खास मौके पर नव्या की कुछ तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें नव्या अपना गाउन पहन कर झूमती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए बिग बी ने एक इमोशनल सा पोस्‍ट भी लिखा है जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिंयां बटोर रहा है।

बिग बी ने इस वीडियो को दिया ये कैप्‍शन

बिग बी ने इस वीडियो को दिया ये कैप्‍शन

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बिग बी ने बताया कि कोरोना के कारण उनकी नातिन और बाकी परिवार न्यूयॉर्क नहीं पहुंच पाए, इसलिए उन्होंने घर पर ही जश्न मनाया । नव्‍या के साथ हम सब भी इस जश्‍न में शामिल होना चाहते थे लेकिन लॉकडाउन के कारण हम सब नहीं जा सके। अमिताभ बच्चन ने नव्या नवेली नंदा के ग्रेजुएट होने पर उन्हें बधाई दी और इस पोस्‍ट को टाइटल दिया "नातिन नव्या, एक यंग स्टूडेंट की जिंदगी में उसका सबसे खास दिन, ग्रेजुएशन डे।

बिगबी के स्‍टाफ की मदद से पूरी हुई नव्‍या की ये इच्‍छा

बिगबी के स्‍टाफ की मदद से पूरी हुई नव्‍या की ये इच्‍छा

बिग बी ने लिखा कि वह न्यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रेजुएट हो चुकी हैं। लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण गे्जुएशन डे पर आयोजित होने वाली सेरेमनी कैंसिल कर दी गई। वह नहीं जा पाई, हम सब ने भी इस खास मौके पर नव्या के साथ रहने की योजना बनाई थी। वह ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनना चाहती थी उनकी इस इच्‍छा को पूरा करने के लिए हमारे स्टाफ ने उनके लिए गाउन और कैप तैयार किया और नव्या ने अपने घर जलसा में इसे पहनकर झूमती हुई खुशी जताई। आप पर बहुत गर्व है नव्या, भगवान आपको आशीर्वाद दें। अमिताभ ने लिखा कि कितना पॉजिटिव और हैप्पी एटिट्यूट है उसका।

फोटो शेयर लिखी ये बात

फोटो शेयर लिखी ये बात

फोटो शेयर करते हुए जया बच्‍चन और श्‍वेता के बारे में ये बात
अमिताभ बच्चन ने नव्या नंदा के वीडियो के अलावा कई फोटो भी साझा कीं, गाउन और कैप पहने नव्या काफी खुश नजर आ रही हैं और कुछ तस्वीरों में उनकी मां श्‍वेता बच्‍चन भी उनके साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, "श्वेता के भाव जया के भाव को दर्शा रहे हैं और नव्या के भाव श्वेता के भाव को दर्शा रहे हैं, जब वह यंग थीं."बता दें कि पिछले काफी वक्त से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि नव्या कब बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

देखें वो वीडियो जो बिगबी ने किया शेयर

गौरतलब हैं कि लॉकडाउन के दौरान अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह अकसर फोटो, वीडियो या ट्वीट के जरिए लोगों को कोरोना के बारे में जागरुक करने की कोशिश करते हैं। हाल ही में बच्‍चन जी ने एक पुरानी तस्‍वीर शेयर की है जो कि विदेश में शूटिंग के दौरान की है। वो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+