फ्री में डीडी किसान का प्रचार कर रहे हैं अमिताभ बच्चन, नहीं लिये 6.5 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। डीडी चैनल का प्रचार करने को लेकर मोटी रकम दिये जाने के चलते विवादों में आये अमिताभ बच्चन ने बयान जारी करके सफाई दी है। अमिताभ बच्चन ने चैनल के साथ किसी भी करार से इनकार करते हुए कहा है कि उन्होंने चैनल के लिए फ्री में काम किया है।

Amitabh Bachchan is not paid 6.5 crore for the endorsement of DD Kisan channel

अमिताभ बच्चन ने अपने बयान में कहा है कि वह कई सरकारी विज्ञापनों को फ्री में प्रचार करते हैं और वह इसके लिए पैसे नहीं लेते हैं। डीडी किसान चैनल से 6.5 करोड़ रुपए के करार की खबर को बच्चन ने सिरे से खारिज कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से खबर थी कि अमिताभ बच्चन को डीडी किसान चैनल ने 6.5 करोड़ रुपए की राशि दी है जिससे की चैनल का प्रचार-प्रसार हो सके।

क्यों नहीं मांगते अमिताभ को कोसने वाले अब उनसे माफी

डी़डी किसान पूर्ण रूप से किसानों पर आधारित चैनल है। इस चैनल का कुल बजट 45 करोड़ रुपए है ऐसे में अमिताभ बच्चन के साथ 6.5 करोड़ रुपए के करार के बाद चैनल और सरकार पर कई सवाल उठने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+