इस लड़की के टैलेंट ने अमिताभ बच्‍चन का जीत लिया दिल, बिग बी बोले-अस्पताल में मेरा दिन रौशन कर दिया..

इस लड़की के टैलेंट ने अमिताभ बच्‍चन का जीत लिया दिल, बिग बी बोले-अस्पताल में मेरा दिन रौशन कर दिया..

मुंबई। सदी के महनायक अमिताभ बच्‍चन कोरोना बीमारी के चलते मुंबई के अस्‍पताल में पिछले कई दिनों से भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्‍पताल में भर्ती होने के बावजूद अमिताभ बच्‍चन सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त एक्टिव हैं। हर दिन वो अपनी हेल्‍थ अपडेट देने के साथ-साथ अपने फॉलोअर्स के लिए कुछ न कुछ बेहरीन संदेश भेज रहे हैं जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। अपनी एक्टिंग और शानदार अंदाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अमिताभ बच्‍चन को एक लड़की का टैलेंट इतना प्रभावित किया कि उन्‍होंने उसके वीडियो को अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए उसके लिए बहुत बड़ी बात लिखी। ये वीडियो सोशल मीउिया पर जमकर शेयर हो रहा है।

अमिताभ बच्‍चन ने कहा- तुमने हॉस्पिटल में मेरे दिन को रौशन कर दिया,

अमिताभ बच्‍चन ने कहा- तुमने हॉस्पिटल में मेरे दिन को रौशन कर दिया,

बिग बी अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे म्यूजिक पार्टनर और करीबी दोस्त ने मुझे ये भेजा है.. मैं नहीं जानता कि ये कौन है, लेकिन कहना चाहता हूं कि लड़की तुम्हारे पास बहुत स्पेशल टैलेंट है, भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे। अच्छा काम करते रहना। तुमने हॉस्पिटल में मेरे दिन को रौशन कर दिया, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।" अमिताभ बच्‍चन ने ये भी लिखा कि "कर्नाटक और पश्चिमी पॉप को मिक्स करना आसान टास्क नहीं है, लेकिन इसने बेहद शानदार तरीके से इसे किया है। दोनों की शैली में कोई समझौता नहीं है .. बस कमाल है!!" ये सिंगर कौन है इसके बारे में बिग बी भी अनजान हैं।

बिग बी ने इस लड़की का वीडियो किया शेयर

बिग बी ने इस अनजान लड़की का वीडियो शेयर किया। इस लड़‍की के टैलेंट की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं बिग बी के फैंस खुश हो रहे हैं कि अस्‍पताल में अमिताभ बच्‍चन स्‍वस्‍थ हो रहे हैं।

अमिताभ ने एक दिन पहले शेयर की जलसा की ये पुरानी फोटो और लिखी ये बात

अमिताभ ने एक दिन पहले शेयर की जलसा की ये पुरानी फोटो और लिखी ये बात

अमिताभ बच्चन ने एक दिन पहले अपने बंगले जलसा की पुरानी फोटो शेयर की थी जिसमें वो फैंस का अभिवादन स्वीकार करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "हाथ जो आप प्यार और समर्थन में उठाते हैं, वे मेरी ताकत हैं.. यह मैं कभी भी अपने सिस्टम से गायब नहीं होने दूंगा .. इसलिए भगवान मेरी मदद करें! ये जलसा का फाटक आज सील है, सुनसान हैं, लेकिन उम्मीद पर दुनिया कायम है। ईश्वर की इच्छा है कि वे फिर से प्यार से भर जाएं।" इससे पहले लॉकडाउन में अमिताभ ने बंगले के आगे सन्‍नाटे में सफाई करते कर्मचारियों की फोटो शेयर करते हुए लिखा था मेरे शुभचिंतक।

बच्‍चन परिवार की स्‍वास्‍थ्‍य में हो रहा सुधार

बता दें अमिताभ बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन के अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और होम कोरेंटिन में थे लेकिन बाद में उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्‍पताल के डाक्‍टरों के अनुसार अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या राय बच्‍चन और आराध्या सभी की सेहत में सुधार हो रहा है सभी को अलग-अलग वार्ड में भर्ती किया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+