अमिताभ बच्चन को SC का झटका, इनकम टैक्स विभाग फिर खोलेगा 2001 का केस
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन अभी पनामा पेपर लीक्स में नाम आने का दंश झेल ही रहे थे कि आज उनके लिए एक और झटके वाली खबर आ गई है। आज सुप्रीम कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के खिलाफ एक फैसला सुनाया है जिसके मुताबिक 15 साल पुराना इनकम टैक्स मामला फिर से री-ओपेन होगा।
मालूम हो कि अमिताभ बच्चन पर आरोप है कि उन्होंने साल 2001 के 'कौन बनेगा करोड़पति' शो की कमाई के दौरान 1.66 करोड़ रुपए का टैक्स नहीं चुकाया है। अमिताभ ने उस समय अपनी कमाई 3.23 करोड़ रुपए दिखाई थी जबकि असेसिंग ऑफिसर के मुताबिक, अमिताभ उस साल 26 करोड़ रुपए कमाए थे।
अमिताभ को बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहत दी थी जिसके बाद ये केस बंद हो गया था लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ये केस फिर से खुलेगा।













Click it and Unblock the Notifications