जया की मांग में सिंदूर भरते हुए अमिताभ बच्चन ने शेयर की ये खास तस्वीर, शादी के 48 साल पूरे

जया की मांग में सिंदूर भरते हुए अमिताभ बच्चन ने शेयर की ये खास तस्वीर, शादी के 48 साल पूरे

मुंबई, 03 जून: अभिताभ बच्चन और जया बच्चन की आज 03 जून को शादी की सालगिरह (मैरिज एनिवर्सरी) है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के 48 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन दोनों शादी की 48वीं सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहे हैं। एनिवर्सरी पर अमिताभ बच्चन ने अपनी और जया की शादी की खास तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया। अमिताभ बच्चन एक तस्वीर में जया की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं। तस्वीरों को शेयर कर अमिताभ बच्चने ने कैप्शन लिखा, "3 जून, 1973 .. हमारी सालगिरह पर बधाई देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

अमिताभ ने ब्लॉग में मैरिज एनिवर्सरी पर कही ये बात

अमिताभ ने ब्लॉग में मैरिज एनिवर्सरी पर कही ये बात

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में भी अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, "हमारी शादी की सालगिरह पर जया और मुझे शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद .. 3 जून, 1973 .. अब 48 साल पूरे हो गए हैं !! आपकी शुभकामनाएं और आपके दयालु शब्द हमारे लिए सबसे अधिक प्रेरक और प्यार से भरे हुए हैं .. और हम वास्तव में उनकी सराहना करते हैं .. आज और हमेशा के लिए करते रहेंगे।''

अमिताभ और जया की लव स्टोरी में 'लंदन' ट्विस्ट

अमिताभ और जया की लव स्टोरी में 'लंदन' ट्विस्ट

अमिताभ और जया ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। पिछले साल 2020 में अमिताभ ने बताया था कि कैसे उन्होंने पिता हरिवंश राय बच्चन के कहने पर जल्दबाजी में जया से शादी की थी। अमिताभ बच्चन ने 3 जून 2020 को अपनी सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था, "47 साल आज पूरे हुए हैं। तय किया था कि फिल्म जंजीर सफल होगी तो हम कुछ दोस्तों के साथ पहली बार लंदन जाएंगे..। उन दोस्तों में जया भी शामिल थीं। मेरे पिता ने पूछा कि आप किसके साथ जा रहे हैं? जब मैंने उन्हें बताया कि किससे के साथ जा रहा हूं तो उन्होंने कहा कि जाने से पहले तुम उससे शादी कर लो.. नहीं तो तुम मत जाओ.. तो.. मैंने उनका कहना माना और शॉर्ट नोटिस में जया से शादी की।''

जंजीर फिल्म से शुरू हुई अमिताभ और जया की लव-स्टोरी

जंजीर फिल्म से शुरू हुई अमिताभ और जया की लव-स्टोरी

अमिताभ बच्चन और जया ने कई फिल्मों एक साथ काम किया है। अमिताभ और जया ने पहली बार 'बंसी बिरजू' में काम किया था। उसके बाद अमिताभ और जया 'जंजीर' में एक साथ दिखे। ये फिल्म सुपरहिट हो गई। इसके बाद अमिताभ और जया ने सिलसिला, अभिमान, मिली, चुपके चुपके और शोले जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया। कहा जाता है कि फिल्म जंजीर से ही अमिताभ और जया बच्चन की लव स्टोरी शुरू हुई थी। फिल्म जंजीर के बाद ही जया और अमिताभ ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+