अमित शाह बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री, गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई

Recommended Video

    Modi Sarkar 2.0 :Amit Shah बने मोदी सरकार में Finance Minister,अब कौन होगा BJP Cheif |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह मोदी केबिनेट में शामिल होंगे। गुरुवार शाम को वो मंत्रीपद की शपथ लेंगे। शाह के मंत्री बनने को लेकर कई दिनों से कयास चल रहे थे। इन कयासों को गुजरात भाजपा के अध्यक्ष जीतू वघानी ने खत्म कर दिया है। जीतू ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने शाह से मिलकर उनको बधाई दी है।

    narendra modi swearing Amit Shah will part of Modi Cabinet gujarat bjp president tweet

    गुरुवार शाम को नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण है। मोदी दूसरी बार देश के पीएम बनने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 50 से ज्यादा मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। भाजपा से पिछली सरकार में मंंत्री रहे ज्यादातर सीनियर मंत्रियों के एक बार फिर से मंत्री बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज फिर से मंत्री बन सकते हैं। वहीं शाह को भी कोई अहम मंत्रालय मिल सकता है। भाजपा के अलावा सहयोगी दलों से भी एक-एक मंत्री बनाया जाएगा। मंत्रियों पर मंथन को लेकर बीते तीन दिनों से लगातार अमित शाह और नरेंद्र मोदी के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी था। ।

    राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 6000 मेहमानों को न्योता भेजा गया है। मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल होंगे, इसके अलावा सांसदों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया है। बता दें कि 2014 के बाद एक बार फिर भाजपा और उसके सहयोगियों को बहुमत हासिल हुआ है। भाजपा को अकेले ही 303 सीटों पर जीत मिली है। राजग ने 353 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+