मोदी फिर से, अभियान की उत्तर प्रदेश से शुरुआत करेंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह चार और पांच जुलाई को उत्तर प्रदेश का दौरा कर पार्टी की 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान शाह वाराणसी, मिर्जापुर, और पूर्वाचंल की दूसरी सीटों पर खासतौर से चर्चा करेंगे। शाह का उत्तर प्रदेश से ही 'मोदी फिर से' अभियान की शुरुआत करेंगे। शाह अब तक 18 राज्य घूम चुके हैं और उत्तर प्रदेश के बाद बिहार और महाराष्ट्र भी जाएंगे।

पूर्वांचल पर शाह की निगाह

पूर्वांचल पर शाह की निगाह

अमित शाह पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। रणनीति के तहत वो यहां लगातार रैलियां कर चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में करना चाहते हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जो फॉर्मूला 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा में आजमाया था, पार्टी उसी को एक बार फिर से आजमाने वाली है। 2014 और 2017 में भाजपा को प्रदेश में भारी जीत मिली थी।

वाराणसी में आईटी सेल के लोगों से मिलेंगे

वाराणसी में आईटी सेल के लोगों से मिलेंगे

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह 2019 को ध्यान में रखते हुए विध्यांचल पहुंचेगे। शाह मिर्जापुर में विन्धयावासिनी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वो अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के लोकसभा इंचार्ज से बात कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। वाराणसी लालपुर में भाजपा आईटी सेल में काम करने वाले 2000 लोगों से भी वो बात करेंगे और चुनाव में सोशल मीडिया पर रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

18 राज्य घूम चुके अमित शाह

18 राज्य घूम चुके अमित शाह

वाराणसी के बाद अमित शाह आगरा पहुंचेंगे, यहांभी उनकी कई बैठकें हैं। यहां वो मोदी फिर से अभियान के बारे में जानकारी देंगे। शाह का कार्यक्रम चार सेशन में बंटा होगा, इसमें ब्रज, कानपुर और पश्चिम यूपी के नेता भी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। देशभर में इलेक्शन की तैयरियों को लेकर शाह का ये कार्यक्रम 18 जुलाई को खत्म होगा। इसक तहत शाह अब तक 28 राज्य घूम चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के बाद शाह, 11 जुलाई को झारखंड जाएंगे। 12 जुलाई को बिहार में सहयोगी नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र और गोवा यूनिट के लोगों से 22 जुलाई को बात करेंगे। 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद शाह अब तक 395 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+