बीजेपी मुख्यालय में लगी टिकट मांगने वालों की भीड़, अमित शाह ने सबसे मुलाकात कर लिया बॉयोडाटा
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के चयन में तेजी से काम रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसी सिलसिले में बुधवार को दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में मौजूद थे। बीजेपी ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए कोई उम्मीदवारों की कोई सूची नहीं निकाली है। वहीं कांग्रेस, सपा, टीएमसी समेत कई दलों ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर लिया है। चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान किया। देश में इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपंन्न होंगे। पहला चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा । ऐसे में भाजपा कुछ दिनों में पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकते है।

'अमित शाह ने बनाई अलग रणनीति'
बुधवार को दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में टिकट मांगने वालों की भारी भीड़ लगी थी। अमित शाह इस मौके पर वहां मौजूद थे। द इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक अमित शाह ने टिकट मांगने आए उम्मीदवारों को निराश नहीं किया। पार्टी के महासचिव(संगठन) रामलाल के साथ मिलकर उन्होंने टिकट चाहने वाले सभी लोगों से मुलाकात की। ये मुलाकात ग्राउंड फ्लोर के हॉल में की गई। टिकट चाहने वाले हर शख्स ने अमित शाह को अपना बॉयोडेटा और अपने निर्वाचन क्षेत्र मे चल रही संबंधित जानकारियां दी।

'अमित शाह ने टिकट मांगने वालों का किया खुश'
अमित शाह से मुलाकात करने के बाद उम्मीदवार खुश दिखे। उन्हें इस बात की संतुष्टि थी कि कम से कम उन्होंने उनसे मुलाकात कर उनकी बात सुनी। हालांकि टिकट को लेकर कोई फैसला अभी तक नहीं गया है। आमतौर पर ऐसा कम ही दिखता है आखिरी वक्त में पार्टी दफ्तर पहुंचने और नेताओं से मुलाकात करने का फायदा शायद ही किसी को हो लेकिन अमित शाह के सबसे मिलने के फैसले से पार्टी के अंदर उत्साह दिखा।

राष्ट्रीय सुरक्षा को बीजेपी ने चुनावी मुद्दा बनाया
बीजेपी ने आगामी लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनावी मुद्दा बना दिया है। एयर स्ट्राइक को लेकर वो कांग्रेस पर लगातार हमले कर रही है। दरअसल कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सरकार से एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं। इसी पर भाजपा कांग्रेस देश की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने के आरोप कांग्रेस पर लगा रही है। चुनाव में इस मुद्दे को देखते हुए भाजपा के नेताओं के लिए सुरक्षाबलों के कार्यक्रम महत्वपूरण हो गए हैं। ऐसे कार्यक्रमों मे उनकी उपस्थिति देखी जा रही है। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीआईएसएफ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इससे पहले अपने कार्यकाल के दौरान वो अर्धसैनिक बलों के मुख्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। 19 मार्च को सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर आयोजित होने कार्यक्रम में अजीत डोभाल भी शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications