असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले को लेकर अमित शाह आज संसद में देंगे बयान

नई दिल्ली, 07 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज संसद में एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर हु हमले पर बयान देंगे। दरअसल असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पिलखुआ इलाके में हमला हुआ था, इस दौरान हमलवार ने ओवैसी की गाड़ी पर गोलियां बरसाई थी। हालांकि ओवैसी इस हमले में बाल-बाल बच गए थे। ओवैसी पर हुए इस हमले को लेकर अमित शाह आज संसद के दोनों ही सदनों में बयान देंगे। शाह राज्यसभा में सुबह 11.30 बजे बयान देंगे जबकि लोकसभा में शाम 4.10 बजे बयान देंगे। इस दौरान अमित शाह विपक्ष के सवालों के भी जवाब देंगे।

amit shah

बता दें कि ओवैसी के ऊपर 3 फरवरी को यह महला हुआ था। जब वह मेरठ जिले में रैली के लिए हापुड़-गाजियाबाद होते हुए दिल्ली की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान पिलखुआ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास हमलवारों ने ओवैसी की कार पर गोलियां चलाई थी। हमलावरों ने पांच राउंड गोलियां चलाई थी। जिसके बाद ओवैसी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवाल खड़ा किया था और कहा था कि कुछ लोग मेरी आवाज को दबाना चाहते हैं। इस हमले के बाद ओवैसी ने अमित शाह को पत्र लिखकर खुद के खर्चे पर बुलेट प्रूफ कार रखने की मांग की थी। जिसके बाद ओवैसी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। हालांकि ओवैसी ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था और कहा कि मैंने कभी कोई सुरक्षा नहीं ली और ना ही आगे भी लूंगा।

Recommended Video

    UP Election: Asaduddin Owaisi की सलामती के लिए दी गई 101 बकरों की कुर्बानी | वनइंडिया हिंदी

    ओवैसी ने 4 फरवरी को संसद के भीतर अपने ऊपर हुए हमले को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे जेड सिक्योरिटी नहीं चाहिए, मैं मौत से नहीं डरता हूं, हम सबको एक दिन इस दुनिया से जाना है। वहीं जब स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें इस मामले पर बोलने से रोका तो उन्होंने कहा कि अगर मैं संसद के भीतर नहीं बोलूंगा तो कहां बोलूंगा, मुझे बोलने दीजिए। हमे नफरत को मिटाना होगा, हरिद्वार में धर्म संसद के दौरान क्या कहा गया था, लोगों को पता है। आखिर मेरे ऊपर गोली चलाने वालों पर यूएपीए क्यों नहीं लगाया जाता। देश का हर गरीब सुरक्षित होना चाहिए, मुझे सुरक्षा नहीं चाहिए। जनता बुलेट चलाने वाले को बैलेट से जवाब देगी। मुझे इसपर पूरा यकीन है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+