अमित शाह 8 व 9 जून को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में वर्चुअल रैलियों को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते तमाम नेता अपनी पार्टी की राजनीतिक रैलियां वर्चुअल माध्यम से कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी जनता को संबोधित करने के लिए इसी डिजिटल माध्मय का सहारा ले रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ओडिशा, पश्चिम बंगाल 8 और 9 जून को वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। उनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह भी कल गुजरात और महाराष्ट्र में रैलियों को संबोधित करेंगे।
Recommended Video

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम चार बजे अपनी पार्टी के लिए बिहार में पहली वर्चुअल रैली 'बिहार जनसंवाद' को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह की आज होने वाली पहली रैली पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ-साथ कार्यकर्ता भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसमें शामिल होंगे। इस बात की जानकारी अमित शाह के कार्यालय से ट्वीट करके दी गई है। अमित शाह की वर्चुअल रैली के खिलाफ आरजेडी ने थाली पीटकर उसका विरोध किया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव ने राजद कार्यकर्ताओं केो साथ मिलकर थाली बजाई और बीजेपी की इस रैली का विरोध किया।
पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पटना स्थित अपने आवास 10 सर्कुलर रोड पर थाली पीटकर इसकी शुरूआत की, जिजसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर उनका साथ दिया। इस दौरान उनके दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप उनके साथ मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के किसान और मजदूर भूखे मर रहे हैं। गरीबों की थाली खाली है, लेकिन उनकी चिंता छोड़ बीजेपी सत्ता पाने के लिए राजनीति में जुटी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि 7 जून को हम थाली-कटोरा बजाकर सरकार को जगाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications