'13 बार लॉन्चिंग फिर भी फेल, कलावती के लिए क्या किया', अमित शाह का राहुल पर तंज

Amit Shah on Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस सदन में एक सदस्य ऐसे भी हैं जो 13 बार राजनीति में उतर चुके हैं। यह सदस्य 13 बार भी फेल हो गए। इनकी एक लॉन्चिंग मैंने भी देखी है, जब वह बुंदेलखंड की एक गरीब मां कलावती से मिलने गए थे।

लेकिन उन्होंने उसके लिए क्या किया। उनके घर खाना खाया। गरीबी को बताया। लेकिन उन्हें घर, राशन, बिजली मोदी सरकार ने मुहैया कराई।

अमित शाह का राहुल पर तंज

विपक्ष पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि चर्चा में सरकार के विरोध में कुछ मुद्दे तो रख देते। अल्पमत का तो सवाल ही नहीं है। देश के 60 करोड़ गरीबों को उनके जीवन में नई आशा का संचार अगर किसी ने दिया है तो वह मोदी सरकार ने दिया है।

वहीं, दूसरी तरफ लोकसभा में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के कथित "फ्लाइंग किस" पर भारी हंगामा हुआ। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने कहा कि पार्टी सांसद सामान्य तौर पर सत्ता पक्ष की ओर इशारा कर रहे थे। उनका निर्देश विशेष रूप से किसी मंत्री या सांसद की तरफ नहीं था। विवाद के बीच कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ने बाहर निकलते समय सत्ता पक्ष की ओर इशारा किया।

फ्लाइंग किस करते हुए राहुल ने भाइयों और बहनों कहा। उन्होंने किसी विशेष मंत्री या सांसद की तरफ इशारा नहीं किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर तो बिल्कुल भी नहीं।'' दरअसल, बुधवार को स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के ठीक बाद भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में भाग लिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सांसद ने सदन छोड़ने से पहले फ्लाइंग किस का इशारा किया

Recommended Video

    '13 बार लॉन्चिंग फिर भी फेल, कलावती के लिए क्या किया', अमित शाह का राहुल पर तंज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+